
सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' लंबे समय से दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है। यूं तो इस सीरियल ने शुरुआत के साथ ही दर्शकों के दिल में जगह बना ली थी, लेकिन लीप के बाद तो इस शो का हर ट्विस्ट और टर्न मानो ऑडियंस को बांधकर रखे हुआ है। 6 साल के लीप के बाद मिहिर और तुलसी अलग हो चुके हैं और तुलसी के जाने के बाद शांति निकेतन की नींव हिल चुकी है। शांति निकेतन को बिकने से बचाने के लिए तुलसी दोबारा विरानी परिवार के साथ नजर आ रही है। जहां एक तरफ मिहिर और तुलसी पूरे परिवार के साथ सूरत में एक शादी में हैं और नॉइना इन दोनों को साथ देखकर जल-भुन रही है, वहीं दूसरी तरह जल्द ही तुलसी के सामने परी की शादी का राज खुलने वाला है। इस सब के बीच सीरियल में कुछ ऐसा होने वाला है, जिसे देखना फैंस के लिए काफी इंट्रेस्टिंग होगा। अगले कुछ एपिसोड्स के लिए मेकर्स एक ऐसा ट्विस्ट प्लान कर रहे हैं, जो तुलसी और मिहिर की नजदीकियां बढ़ा सकता है। चलिए आपको बताते हैं कि आपके पसंदीदा सीरियल में अब क्या होने वाला है?
“Jab dil me jagah ni hai toh bed pe jagah deke koi fark ni padne wala”
— 🐝🌼🐣 (@debsyolo) January 13, 2026
Love the way Tulsi is adjusting with him bt nt compromising her feelings… She’s hurt n is nt apologetic abt it… LOVE IT! ❤️
MIHIR CONTROL KARLE BHAI…😭
[ #KSBKBT2 • #kyunkisaasbhikabhibahuthi2 ]💌✨ pic.twitter.com/ZxkE6iykvy
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में इन दिनों हर एपिसोड के साथ स्टोरीलाइन बदलती जा रही है। सीरियल में 6 साल के लीप के मेकर्स कई ट्विस्ट डाल रहे हैं, जिससे ऑडियंस शो से बंधी रहे। एक तरह जहां तुलसी के सामने परी और रणविजय की शादी का राज खुलने वाला है, वहीं दूसरी तरफ रणविजय, अंगद को ऋतिक के खिलाफ करके अपने साथ मिलाने की प्लानिंग कर रहा है। पूरा विरानी परिवार इन दिनों सूरत में एक शादी में आया है। यहां बाप जी, जो गोवर्धन के दोस्त हैं, वो तुलसी को काफी मान दे रहे हैं। हाल ही में एक एपिसोड में दिखाया गया कि वो मिहिर और तुलसी से एक-दूसरे को अंगूठी पहनाने के लिए कहते हैं, लेकिन तुलसी वहां से चली जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आने वाले एपिसोड्स में मेकर्स तुलसी और मिहिर की दोबारा शादी दिखाने की प्लानिंग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि अपकमिंग एपिसोड्स में बाप जी इन दोनों की दोबारा शादी करवाएंगे हालांकि तुलसी, मिहिर को माफ नहीं करेगी। ऐसा इन दोनों की शादी की 44वीं सालगिरह पर हो सकता है।
आने वाले एपिसोड्स में सीरियल में मिहिर और तुलसी के उलझे रिश्ते के तार सुलझते हुए नजर आ सकते हैं। खबरों की मानें तो धीरे-धीरे मेकर्स नॉइना के किरदार को साइडलाइन कर सकते हैं और मिहिर-तुलसी को अलग करने, शांति निकेतन पर राज करने की नॉइना की सारी प्लानिंग धरी रह जाएगी।
I’m actually gnawing at the bars of my enclosure rn.
— tulsi ki dehshat is real ☠️ (@_solulu_belle) January 13, 2026
The way he’s touching her hair is the most romantic serve of all time.
They are mothering and fathering the entire industry.
I’m down bad, help. 💀🔥#TuHir ❤️🔥#KSBKBT #kyunkisaasbhikabhibahuthi2#ksbkbt2 pic.twitter.com/HhoSU1QpIK
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में इस हफ्ते परी की शादी का सच तुलसी के सामने आ जाएगा। परी का पति रणविजय उसे मारता-पीटता है और परी ने ये बात घर में किसी को नहीं बताई है। इस हफ्ते तुलसी के सामने परी की शादी की सच्चाई आ जाएगी और वो परी को बचाने के लिए ठोस कदम उठाएगी।
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 में इन दिनों जबरदस्त इमोशनल ड्रामा देखने को मिल रहा है और शो के नए-नए ट्विस्ट फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं इसलिए ये सीरियल टीआरपी में नंबर 1 पर पहुंच चुका है।अब देखना होगा कि आने वाले एपिसोड्स में क्या धमाके देखन को मिलते हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।