herzindagi
image

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में 6 साल बाद 'शांति निकेतन' लौटेगी तुलसी, विरानी परिवार के डूबते बिजनेस का बनेगी सहारा; फैंस बोले- अब नॉइना की छुट्टी

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में इन दिनों हर एपिसोड में नए और शॉकिंग ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। अब 6 साल के बाद तुलसी 'शांति निकेतन' में वापसी करने को तैयार है। ऋतिक के सुसाइड करने की कोशिश के बाद तुलसी अपने बच्चों की खातिर 'शांति निकेतन' में लौटने वाली है, लेकिन क्या वो मिहिर को माफ करेगी या नहीं, ये देखना काफी एक्साइटिंग होगा।
Editorial
Updated:- 2026-01-08, 10:26 IST

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' शुरुआत के साथ ही दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है और पिछले कुछ हफ्तों में शो में जिस तरह के ट्विस्ट और टर्न्स आए हैं, उसकी वजह से इस सीरियल ने अनुपमा को पछाड़कर टीआरपी लिस्ट में नंबर 1 पर जगह बना ली है। सीरियल में 6 साल के लीप के बाद कहानी में कई शॉकिंग बदलाव देखने को मिल रहे हैं। मिहिर और तुलसी की मुलाकात के बाद स्टोरी में और भी नए ट्विस्ट आना तय है। फैंस को ऋतिक और तुलसी के बीच की बातचीत भी काफी इमोशनल लगी और एपिसोड का ये पार्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। ऋतिक के सुसाइड करने के बाद जब मिहिर, तुलसी पर बच्चों को छोड़कर जाने और उनका हाल तक न पूछने का इल्जाम लगाता है, तो तुलसी अपने जवाब से मिहिर की बोलती बंद कर देती है। सीरियल का लेटेस्ट प्रोमो बहुत शॉकिंग है। 6 साल के बाद तुलसी 'शांति निकेतन' में वापसी करने को तैयार है। चलिए आपको बताते हैं कि आपके पसंदीदा सीरियल में अब आगे क्या ट्विस्ट आने वाले हैं?

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में शांति निकेतन में होगी तुलसी की वापसी


'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का नया प्रोमो काफी दिलचस्प है। लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया है कि तुलसी जल्द ही 'शांति निकेतन' में वापसी करने वाली है हालांकि, वो मिहिर को माफ नहीं करेगी और अपने बच्चों और परिवार की खातिक दोबारा 'शांति निकेतन' में कदम रखेगी। तुलसी को विरानी परिवार में चल रहे झगड़ों, बिजनेस में हुए नुकसान और बाकी चीजों के बारे में पता चल चुका है। तुलसी ये जानकर बहुत हैरान है कि 'शांति निकेतन' बिकने की कगार पर है। ऐसे में अब तुलसी, विरानी परिवार की डूबती नैय्या को पार लगाने के लिए 'शांति निकेतन' में लौटने वाली है।

यह भी पढ़ें- 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी के जाते ही हिल जाएगी विरानी परिवार की नींव, शांति निकेतन में होगा कुछ ऐसा कि फैंस रह जाएंगे हैरान

सोशल मीडिया पर तुलसी के लौटने को लेकर है जबरदस्त बज

तुलसी के 'शांति निकेतन' लौटने का प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस तुलसी और परी को आमने-सामने देखने के लिए एक्साइटेड हैं। अगर आप इस सीरियल को फॉलो करती हैं, तो आप जानती होंगी कि कैसे परी ने लीप से पहले तुलसी और मिहिर के बीच गलतफहमियां पैदा की थीं और रणविजय से शादी करने के लिए सारी हदें पार कर दी थीं। तुलसी इस शादी के खिलाफ थी और उसके और मिहिर के रिश्ते में खटास आने की ये एक बड़ी वजह थी। अब रणविजय और परी की शादी तो हो चुकी है, लेकिन रणविजय न केवल परी को मारता-पीटता है, बल्कि तुलसी ने जो कुछ भी परी को समझाया था, वो सब सच साबित हुआ है। ऐसे में परी और तुलसी की मुलाकात काफी दिलचस्प होगी।

क्या 'शांति निकेतन' से कटेगा नॉइना का पत्ता?


यूं तो तुलसी 'शांति निकेतन' में अपने बच्चों के लिए वापस लौट रही है और फिलहाल तुलसी और मिहिर के साथ आने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है, लेकिन ये देखना इंट्रेस्टिंग रहेगा कि क्या तुलसी के लौटने के बाद उसे नॉइना और मिहिर के रिश्ते का सच पता चलेगा और क्या अब 'शांति निकेतन' से नॉइना का पत्ता कटने वाला है? कुल मिलाकर आने वाले एपिसोड्स काफी इंट्रेस्टिंग रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें- 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में मिहिर को आड़े हाथ लेगी तुलसी, क्या फिर जुड़ेंगे इनके रिश्ते के तार? फैंस बोले-पिक्चर अभी बाकी है

 

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 पिछले कुछ हफ्तों से टीआरपी में नंबर 1 पर बना हुआ है। इसमें आने वाले नए-नए ट्विस्ट्स फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। तुलसी की शांति निकेतन में वापसी के बाद सीरियल क्या मोड़ लेगा, ये देखना दिलचस्प होगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Courtesy: Jio Hotstar

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।