Tue Mar 24, 2026 | Updated 02:14 AM IST HZ Awards 2026
o romeo movie

New OTT Releases This Week (23-29 March): मार्च के आखिरी हफ्ते में रिलीज होंगी ये 7 बड़ी फिल्में और वेब सीरीज, देखें पूरी लिस्ट

मार्च के आखिरी सप्ताह (23-29 मार्च) में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मनोरंजन का बड़ा खजाना आ रहा है। नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार पर एक्शन, थ्रिलर और डॉक्यूमेंट्री का शानदार पैक मिलेगा। 
Editorial
Updated:- 2026-03-23, 13:28 IST

मार्च का आखिरी वीक यानि 23 से 29 मार्च 2026, ओटीटी प्रेमियों के लिए एंटरटेनमेंट का बड़ा खजाना लेकर आया है। आपको नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार जैसे प्लेटफॉर्म्स पर एक्शन, थ्रिलर और डॉक्यूमेंट्री का शानदार पैक देखने को मिलेगा। बता दें कि विशाल भारद्वाज की फिल्म 'ओ रोमियो' से लेकर बीटीएस तक, इस हफ्ते आपकी स्क्रीन पर बहुत कुछ नया होने वाला है। ऐसे में ये जानना तो बनता है कि इस हफ्ते आप कौन-सी मूवी या सीरीज किस प्लेटफॉर्म पर देख सकती हैं। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि मार्च के आखिरी वीक में रिलीज होने वाली 5 सबसे बड़ी फिल्मों और सीरीज कौन सी हैं? पढ़ते हैं आगे...

डेयरडेविल: बॉर्न अगेन सीजन 2 (Daredevil: Born Again Season 2)

  • मार्वल फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है! 'डेयरडेविल: बॉर्न अगेन' का दूसरा सीजन 24 मार्च से स्ट्रीमिंग के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस बार आपको पहले से ज्यादा एक्शन और सस्पेंस देखने को मिलेगा।
  • कहां देखें: जियो हॉटस्टार (JioHotstar)
  • रिलीज डेट: 24 मार्च

ott movies

ओ रोमियो (O’Romeo)

  • विशाल भारद्वाज अपनी फिल्म 'ओ रोमियो' के साथ वापसी कर रहे हैं। हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वींस ऑफ मुंबई' पर आधारित यह फिल्म एक रोमांटिक एक्शन थ्रिलर है। फिल्म की स्टार कास्ट में शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया और दिशा पाटनी जैसे नाम शामिल हैं। इससे अलग विक्रांत मैसी भी इसमें एक विशेष भूमिका में नजर आने वाले हैं।
  • कहां देखें: प्राइम वीडियो (Prime Video)
  • रिलीज डेट: 27 मार्च

बीटीएस: द रिटर्न (BTS: The Return)

  • यह एक डॉक्यूमेंट्री है, जो बीटीएस के लोगों की जरूरी सैन्य सेवा के बाद उनके होने वाले रीयूनियन और क्रिएटिव प्रोसेस को दिखाती है। इसमें पर्दे के पीछे के कई अनदेखे पल और ग्रुप के फिर से साथ आने की कहानी को बुना गया है।
  • कहां देखें: नेटफ्लिक्स (Netflix)
  • रिलीज डेट: 27 मार्च

इसे भी पढ़ें - The 50 Winner: शिव ठाकरे ने अपने नाम किया 'द 50' का खिताब, फैन को मिले 50 लाख; पहले भी इन रियलिटी शोज में दिखा चुके हैं दम

काट्टान (Kaattaan)

  • एम मणिकंदन और बी अजीत कुमार द्वारा निर्देशित यह सीरीज एक ऐसे पुलिस स्टेशन की कहानी है, जो लगभग बंद होने वाला है, लेकिन अचानक उसे फिर से एक्टिव होना पड़ता है। इसमें विजय सेतुपति और मिलिंद सोमन जैसे कलाकार मेन किरदारों में शामिल हैं।
  • कहां देखें: जियो हॉटस्टार (JioHotstar)
  • रिलीज डेट: 27 मार्च 

ott march last week

समथिंग वेरी बैड इज गोइंग टू हैपन (Something Very Bad Is Going to Happen)

  • अगर आपको हॉरर और मिस्ट्री पसंद है, तो यह अमेरिकी हॉरर मिनी-सीरीज आपके लिए ही है। कहानी रेचल (कैमिला मोरोन) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी सपनों जैसी शादी एक बुरे सपने में बदल जाती है जब वह अपने मंगेतर के फैमिली एस्टेट पर जाती है।
  • कहां देखें: नेटफ्लिक्स (Netflix)
  • रिलीज डेट: 26 मार्च

इसे भी पढ़ें - क्या टीवी सीरियल्स में कुंडली देखकर मिलता है काम? इस एक्ट्रेस ने खोली पोल, इशारों-इशारों में एक प्रोड्यूसर पर कसा तंज

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।