Fri Feb 27, 2026 | Updated 04:15 AM IST
herzindagi
Most Watched OTT Series

Most Watched OTT Series & Movies: ओटीटी पर इन 5 शोज और मूवीज ने मचाया धमाल, जानें 'ब्रिजरटन' या 'धुरंधर' में से किसने मारी बाजी?

फरवरी 2026 का आखिरी हफ्ता ओटीटी प्रेमियों के लिए जैकपॉट रहा। नेटफ्लिक्स, जियो हॉटस्टार और प्राइम वीडियो पर कई बड़े प्रोजेक्ट्स रिलीज हुए। 
Editorial
Updated:- 2026-02-26, 18:58 IST

फरवरी 2026 का यह आखिरी हफ्ता ओटीटी प्रेमियों के लिए किसी जैकपॉट से कम नहीं रहा है। नेटफ्लिक्स, जियो हॉटस्टार और प्राइम वीडियो जैसे प्लेटफॉर्म्स पर एक साथ कई बड़े प्रोजेक्ट्स रिलीज हुए हैं, जिसने दर्शकों को बिंग-वॉच करने पर मजबूर कर दिया है। बता दें कि इस हफ्ते की टॉप 5 लिस्ट में सस्पेंस, रोमांस और एक्शन का जबरदस्त तड़का देखने को मिला है। ऐसे में ये जानना तो बनता है कि इस हफ्ते किन शोज ने व्यूअरशिप के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि फरवरी में कौन से 5 टॉप शोज और मूवीज लोगों को काफी पसंद आई। पढ़ते हैं आगे...

धुरंधर (Dhurandhar)

इस हफ्ते की रिलीज लिस्ट में धुरंधर सबसे आगे रही है। यह एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें मेन अभिनेता के रॉ (Raw) अवतार ने देखने वालों का दिल जीत लिया। 

1 - 2026-02-26T173407.545

फिल्म की कहानी एक अंडरकवर एजेंट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो देश के गद्दारों को बेनकाब करने के मिशन पर है। इसके धमाकेदार डायलॉग्स और इंटरनेशनल लेवल के स्टंट्स ने इसे युवाओं के बीच नंबर 1 बना दिया है।

ब्रिजरटन 4 (Bridgerton 4)

नेटफ्लिक्स की सबसे फेमस सीरीज 'ब्रिजरटन' का चौथा सीजन फरवरी में ग्लोबल ट्रेंड्स में छाया रहा। शाही अंदाज, खूबसूरत कॉस्ट्यूम्स और पेचीदा प्रेम कहानियों के लिए मशहूर इस शो ने महिला दर्शकों के बीच अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। इस सीजन में बेनेडिक्ट ब्रिजरटन की लव स्टोरी को केंद्र में रखा गया है, जिसे सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है।

इसे भी पढ़ें - 'The Kerala Story 2' पर मेकर्स का बड़ा बयान, टीजर हटाने की खबरों को बताया 'फेक'; जानें इस बार फिल्म की कहानी में क्या होगा खास?

कोहरा (Kohrra Season 2)

क्रिटिक्स की पसंदीदा सीरीज 'कोहरा' अपने दूसरे सीजन के साथ वापस लौट आई है। पंजाब की जमीन पर आधारित यह मर्डर मिस्ट्री इस बार पहले से कहीं ज्यादा डार्क और उलझी हुई है। किरदारों की गहराई और बेहतरीन सिनेमेटोग्राफी ने इसे गंभीर सिनेमा पसंद करने वाले की पहली पसंद बना दिया है। 

2 - 2026-02-26T173405.153

तेरे इश्क में (Tere Ishq Mein)

रोमांटिक ड्रामा पसंद करने वालों के लिए 'तेरे इश्क में' फरवरी का सरप्राइज पैकेज रहा। यह एक क्लासिक लव स्टोरी है जो आज के दौर के कठिन समय को दिखाती है। फिल्म का म्यूजिक और लीड जोड़ी के बीच की केमिस्ट्री ने इसे कपल्स के बीच काफी पॉपुलर बना दिया है। यही वजह है कि यह फिल्म डिजिटल व्यूअरशिप चार्ट में टॉप 5 में जगह बनाने में कामयाब रही।

तस्करी (Taskaree)

क्राइम-थ्रिलर जॉनर में 'तस्करी' ने फरवरी में खूब सुर्खियां बटोरीं। यह सीरीज ड्रग्स और हथियारों की स्मगलिंग की काली दुनिया के काले सच को उजागर करती है। इसकी रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। अगर आप कुछ रोंगटे खड़े कर देने वाला देखना चाहते हैं, तो 'तस्करी' एक मस्ट-वॉच सीरीज है।

इसे भी पढ़ें - Subedaar Trailer: मोना सिंह का विलेन अवतार और अनिल कपूर का एक्शन, फिल्म 'सूबेदार' का ट्रेलर आउट

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।