Wed Apr 8, 2026 | Updated 01:21 AM IST HZ Awards 2026
ott release

OTT New Releases This Week: 'तू या मैं' से 'ओ रोमियो' तक, नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही हैं ये धाकड़ फिल्में

इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मनोरंजन का जबरदस्त धमाका होने वाला है। नेटफ्लिक्स पर 'तू या मैं' और 'बिग मिस्टेक' आ रही हैं। प्राइम वीडियो पर विशाल भारद्वाज की 'ओ'रोमियो' और 'द बॉयज' का नया सीजन रिलीज होगा। 
Editorial
Updated:- 2026-04-07, 16:17 IST

अप्रैल के इस हफ्ते में ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म्स पर एंटरटेनमेंट का जबरदस्त धमाका होने जा रहा है। नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो और जियोहॉटस्टार तक, सस्पेंस, एक्शन और रोमांस से भरपूर कई बड़ी फिल्में और सीरीज रिलीज के लिए तैयार हैं। अगर आप भी वीकेंड पर बिंज-वॉच करने का प्लान बना रहे हैं, तो इन टॉप रिलीज की लिस्ट जरूर देख लें।  ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि इस हफ्ते कौन-सी फिल्में और सीरीज आने वाली हैं। पढ़ते हैं आगे...

'तू या मैं' और 'बिग मिस्टेक'

नेटफ्लिक्स इस हफ्ते दो अलग तरह की कहानियां लेकर आ रहा है। 'तू या मैं' (10 अप्रैल) एक रोंगटे खड़े कर देने वाली सर्वाइवल थ्रिलर है। इसमें शनाया कपूर एक अमीर इन्फ्लुएंसर अवनी शाह के किरदार में हैं, जो आदर्श गौरव के साथ गोवा के एक ऐसे तालाब में फंस जाती हैं जो खतरनाक मगरमच्छों से भरा है। मौत और जिंदगी के बीच की यह जंग दर्शकों को अंत तक बांधे रखेगी।

1 - 2026-04-07T160125.236

वहीं, 9 अप्रैल को रिलीज होने वाली 'बिग मिस्टेक' दो भाई-बहनों की कहानी है। अपनी दादी की आखिरी इच्छा पूरी करने के चक्कर में वे एक ऐसी चोरी कर बैठते हैं, जो उन्हें अपराध और ब्लैकमेलिंग की अंधेरी दुनिया में खींच ले जाती है।

इसे भी पढ़ें -Tu Yaa Main Release Date: सस्पेंस और थ्रिल का डबल डोज, अप्रैल में इस प्लेटफॉर्म पर आएगी ये धमाकेदार फिल्म

 'ओ'रोमियो'

अमेजन प्राइम वीडियो पर 10 अप्रैल को विशाल भारद्वाज की फिल्म 'ओ'रोमियो' दस्तक दे रही है। इसमें शाहिद कपूर 'उस्तारा' नाम के एक गैंगस्टर और तृप्ति डिमरी 'अफशा' के रोल में नजर आएंगे। कहानी प्रतिशोध की है, जहां अफशा अपने पति की मौत का बदला लेने के लिए उस्तारा के साथ हाथ मिलाती है। शाहिद और तृप्ति की नई केमिस्ट्री और विशाल भारद्वाज का निर्देशन इस फिल्म को इस हफ्ते की सबसे बड़ी रिलीज बनाता है।

2 - 2026-04-07T160127.992

'द बॉयज' और 'स्टार वॉर्स'

सुपरहीरो फैंस के लिए इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि 'द बॉयज' का सीजन 5 तिथि 8 अप्रैल प्राइम वीडियो पर लौट रहा है। बता दें कि बुचर और होमलैंडर के बीच का आखिरी मुकाबला अब अपने चरम पर है, जहां सुपरहीरोज को खत्म करने की एक जंग देखने को मिलेगी।

वहीं, एनिमेशन के शौकीनों के लिए जियोहॉटस्टार पर 6 अप्रैल से 'स्टार वॉर्स मौल – शैडो लॉर्ड' स्ट्रीम हो रही है। यह सीरीज मौल के संघर्ष और क्लोन वॉर्स के बाद एक गुमनाम ग्रह पर अपना साम्राज्य फिर से खड़ा करने की उसकी कोशिशों को दिखाती है।

इसे भी पढ़ें -Ramayana Teaser Out: रणबीर कपूर का 'श्रीराम' अवतार देख फैंस हुए गदगद, 'रामायण' ने बढ़ाया बॉक्स ऑफिस का पारा

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।