-1775113065063.png)
शनाया कपूर और आदर्श गौरव की सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म 'तू या मैं' ने सिनेमाघरों में अपनी सफलता के झंडे गाड़ने के बाद अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने की तैयारी कर ली है। बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का दिल जीतने वाली यह फिल्म अब घर बैठे मनोरंजन करने के लिए तैयार है। ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल है कि ये कब और कौन से प्लेटफॉर्म में रिलीज हो रही है। ऐसे में इसके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि ये फिल्म 'तू या मैं' ओटीटी रिलीज और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म क्या है। पढ़ते हैं आगे...
ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म के डिजिटल स्ट्रीमिंग अधिकार दिग्गज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) ने हासिल कर लिए हैं। फिल्म की कहानी और इसके रोमांच को देखते हुए फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब ऑफिशियल जानकारी सामने आई है कि दर्शक 10 अप्रैल, 2026 से इस फिल्म का आनंद अपने मोबाइल और टीवी स्क्रीन पर ले सकेंगे।
-1775113296677.png)
बिजॉय नांबियार के निर्देशन में बनी यह फिल्म इसी साल 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 'द व्हाइट टाइगर' जैसी इंटरनेशनल लेवल पर सराही गई फिल्मों से पहचान बनाने वाले आदर्श गौरव ने इस फिल्म में न केवल दमदार एक्टिंग की है, बल्कि अपने टैलेंट का परिचय देते हुए फिल्म के लिए एक रैप गाना 'नाम करूं बड़ा नाम' भी गाया है। वहीं, शनाया कपूर की यह दूसरी फिल्म है, जिसमें उन्होंने एक मॉडर्न सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर (मिस वैनिटी) का किरदार निभाया है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया।
इसे भी पढ़ें - Ramayana Teaser Out: रणबीर कपूर का 'श्रीराम' अवतार देख फैंस हुए गदगद, 'रामायण' ने बढ़ाया बॉक्स ऑफिस का पारा
फिल्म की कहानी दो बिल्कुल अलग सोशल क्लासेस से ताल्लुक रखने वाले किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है। एक तरफ हाई-प्रोफाइल इन्फ्लुएंसर 'मिस वैनिटी' है, तो दूसरी तरफ 'ए' । दोनों एक वायरल वीडियो बनाने के मकसद से हाथ मिलाते हैं और गोवा की वादियों में छुट्टियां मनाने और शूट करने निकलते हैं।
कहानी में मोड़ तब आता है जब एक सुनसान इलाके में उनका सामना एक मगरमच्छ से हो जाता है। इसके बाद फिल्म पूरी तरह से 'सर्वाइवल मोड' में चली जाती है।
-1775113312808.png)
मौत के साये में खड़े इन दोनों किरदारों के बीच का अहंकार, अमीर-गरीब का फर्क और पुरानी कड़वाहट उभरकर सामने आती है। क्या वे अपनी आपसी रंजिश भुलाकर उस खूंखार शिकारी से अपनी जान बचा पाएंगे? यही फिल्म का मुख्य भाग है।
इसे भी पढ़ें - साउथ की 'लेडी सुपरस्टार' श्रीलीला संग रोमांस करेंगे कार्तिक आर्यन, 'तू मेरी जिंदगी है' की रिलीज का हुआ बड़ा ऐलान?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।