
बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय कहे जाने वाले कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'नागजिला' की खबरों के बीच अब उनकी एक और फिल्म 'तू मेरी जिंदगी है' को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। हालांकि इसको लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं है। इस रोमांटिक ड्रामा में कार्तिक आर्यन पहली बार दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री और लेडी सुपरस्टार श्रीलीला के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। बता दें कि अनुराग बसु के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर काफी समय से कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन अब इसकी नई तारीखों पर विचार किया जा रहा है। ऐसे में ये जानना तो बनता है कि आखिर कब ये फिल्म रिलीज होगी और इसके डेट को बदलने के पीछे क्या कारण है। पढ़ते हैं आगे...
पहले चर्चा थी कि यह फिल्म 2 मई 2026 को सिनेमाघरों में आने वाली है। हालांकि, निर्माता भूषण कुमार और निर्देशक अनुराग बसु इसमें बदलाव की योजना बना रहे हैं। इसका मुख्य कारण साल के अंत में आने वाली बड़ी फिल्में हैं।

नवंबर 2026 में नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' और दिसंबर में शाहरुख खान की 'किंग' रिलीज होने वाली है। अनुराग बसु अपनी फिल्म को इन बड़े धमाकों से पहले ही पर्दे पर लाना चाहते हैं ताकि फिल्म को स्क्रीन्स और फैंस मिल सकें। चूंकि देश में सिनेमा स्क्रीन्स की संख्या कम है, इसलिए मेकर्स किसी भी बड़े क्लैश से बचना चाहते हैं।
इसे भी पढ़ें - April OTT Releases: सितारे जमीन पर से लेकर वध 2 तक, घर बैठे मिलेगा मनोरंजन का डोज; सस्पेंस और कॉमेडी से भरपूर 5 बड़ी फिल्में करेगी धमाल
फिल्म को अक्टूबर में रिलीज किया जाए ताकि 'रामायण' और 'किंग' जैसी बड़ी फिल्मों से पहले यह बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बना ले।

मई का महीना भी एक अच्छा विकल्प माना जा रहा है, क्योंकि उस दौरान सिर्फ 'दृश्यम 3' जैसी बड़ी फिल्म रिलीज हो रही है। मेकर्स को लगता है कि मई में फिल्म को बिना किसी बड़ी टक्कर के लंबा रन मिल सकता है।
नोट - बता दें कि फिलहाल तू मेरी जिंदगी है एक अस्थायी नाम है और फिल्म की आधिकारिक रिलीज डेट की पुष्टि होना अभी बाकी है, लेकिन इतना तय है कि कार्तिक और श्रीलीला की यह नई जोड़ी पर्दे पर 90 के दशक के उस क्लासिक रोमांस की याद ताजा कर देगी, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।
इसे भी पढ़ें - Bollywood Upcoming Films April: किस मूवी का है सबसे ज्यादा क्रेज? अप्रैल में रिलीज होने वाली 5 बड़ी बॉलीवुड फिल्मों की पूरी लिस्ट
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: imdb
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।