-1775108133086.webp)
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: पार्ट-1' को लेकर दर्शकों का एक्साइटमेंट चरम पर है। लंबे समय से फैंस रणबीर कपूर को 'भगवान श्रीराम' के अवतार में देखने का इंतजार कर रहे थे। हालांकि, शूटिंग के दौरान सेट से कुछ तस्वीरें लीक हुई थीं, लेकिन ऑफिशियल झलक का इंतजार बाकी था। अब मेकर्स ने अपना वादा पूरा करते हुए हनुमान जयंती के पावन अवसर पर फिल्म से रणबीर कपूर का पहला ऑफिशियल लुक जारी कर दिया है। श्रीराम के रूप में रणबीर की इस पहली झलक ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। सादगी और दिव्यता से भरे इस लुक ने फिल्म के प्रति उत्सुकता को कई गुना बढ़ा दिया है। ऐसे में इस टीजर के बारे में सबकुछ जानना जरूरी है।
'रामायण' का टीजर देखते ही सबसे पहली चीज जो दिल जीत लेती है, वह है इसका स्टैंडर्ड और भव्य प्रस्तुति। पहले ही फ्रेम से पता चल जाता है कि नितेश तिवारी और उनकी टीम ने एक ऐसी दुनिया बनाई है, जिसकी हम केवल कल्पना ही कर सकते थे। विजुअल्स इतने शानदार और बारीक हैं कि मन करता है हर फ्रेम को रोककर उसे बस निहारते रहें।

लेकिन इस सफर की शुरुआत में सबसे पहले कानों तक धुन पहुंचती है। ए.आर. रहमान और हान्स जिमर का म्यूजिक आपको एक अलग ही दुनिया में ले जाता है। इसमें आपको शोर नहीं सुनाई देगा, बल्कि सुरों की गहराई सुनने को मिलेगी। यह म्यूजिक धीरे-धीरे उस पल की तरफ लेकर जाता है, जिसका इंतजार दर्शकों ने पिछले 9 सालों से किया है— भगवान श्रीराम की पहली झलक।
इसे भी पढ़ें - April OTT Releases: सितारे जमीन पर से लेकर वध 2 तक, घर बैठे मिलेगा मनोरंजन का डोज; सस्पेंस और कॉमेडी से भरपूर 5 बड़ी फिल्में करेगी धमाल
'श्रीराम' के किरदार में रणबीर कपूर की चाल-ढाल और उनकी बॉडी लैंग्वेज देखकर साफ पता चलता है कि उन्होंने इस भूमिका की आत्मा को पकड़ लिया है। इस किरदार की सबसे बड़ी चुनौती शक्ति और विनम्रता के बीच का संतुलन बनाए रखना है, जिसे रणबीर ने अपनी आंखों और शांत व्यवहार से बखूबी पर्दे पर उतारा है।

नितेश तिवारी की यह 'रामायण' केवल विजुअल ग्राफिक्स का खेल नहीं है, बल्कि इसमें वह इमोशनल गहराई है जो दर्शकों को अंदर तक झकझोर कर रख देती है। टीजर की भव्यता और ए.आर. रहमान का रूहानी संगीत देखने के बाद, दर्शकों के लिए दिवाली 2026 तक का इंतजार करना भी अब मुश्किल लग रहा है।
इसे भी पढ़ें - रणवीर सिंह की धुरंधर 2 में फिर गूंजा 37 साल पुराना आइकॉनिक गाना, ओरिजिनल कलाकार ने कहा- 'आज आप किसी गाने को...'
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।