
रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का टीजर आज हनुमान जयंती के मौके पर रिलीज हुआ। इसे लेकर लंबे समय से बज बना हुआ है और फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। 'रामायण' से श्री राम की झलक सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस इसे प्यार देने लगे। फिल्म में राम के रोल में जहां रणबीर कपूर हैं, वहीं माता सीता के रोल में साईं पल्लवी और लक्ष्मण के रोल में रवि दुबे दिखाई देंगे। इस फिल्म से रवि दुबे बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। इसी बीच उनकी पत्नी सरगुन मेहता का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने फिल्म को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उन्हें इस फिल्म में रवि दुबे के रोल में बारे में बिल्कुल जानकारी नहीं थी। चलिए आपको बताते हैं कि सरगुन ने क्या कहा है?
View this post on Instagram
रवि दुबे 'रामायण' के साथ बड़े परदे पर डेब्यू कर रहे हैं। वो टीवी इंडस्ट्री का एक पॉपुलर चेहरा हैं और अपनी पत्नी सरगुन मेहता के साथ मिलकर एक प्रोडक्शन हाउस भी चलाते हैं। फिल्म 'रामायण' में वो लक्ष्मण का रोल कर रहे हैं। पिछले साल सरगुन मेहता ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बताया था कि उन्हें रवि के इस रोल के बारे में बिल्कुल जानकारी नहीं थी। जब इस फिल्म की कास्टिंग से जुड़े चर्चे ऑनलाइन होने लगे, तब तक भी उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं थी। सरगुन को रवि की कास्टिंग के बारे में किसी और से पता चला था। सरगुन ने बताया, "मेरी और रवि की आदत है कि हम काम के बारे में घर पर ज्यादा डिस्कशन नहीं करते हैं, मेरे प्रोजेक्ट्स के बारे में भी रवि को तभी पता चलता है, जब डिटेल्स सामने आ जाती हैं और रवि के प्रोजेक्ट्स के बारे में भी मुझे तभी जानकारी मिलती है, जब प्रोजेक्ट अनाउंस हो जाता है। किसी ने मुझे रवि की कास्टिंग की बधाई दी, तो मैंने कहा कि मुझे नहीं पता तुम किस बारे में बात कर रहे हो।"
View this post on Instagram
सरगुन को जब रवि की कास्टिंग के बारे में पता चला, तो उन्होंने इस बारे में पढ़ा, तब भी उन्होंने रवि से नहीं पूछा, क्योंकि उन्हें ऐसा लगा कि जब रवि ने उन्हें नहीं बताया है, तो उन्हें भी नहीं पूछना चाहिए। हालांकि, बाद में उन्होंने एक-दो बार ड्राइवर से जरूर पूछा कि सेट पर क्या चल रहा है? सरगुन ने ये भी कहा था कि उन्हें शूटिंग के दौरान इस प्रोजेक्ट के बारे में कोई अंदाजा नहीं था। रवि शूटिंग पर जाते वक्त बस यही कहकर जाते थे कि 'काम पर जा रहा हूं।' उन्होंने कभी फिल्म के नाम या किसी और बात का जिक्र नहीं किया। बता दें कि एक इवेंट में गलती से सरगुन, रवि की फिल्म का जिक्र कर गई थीं और बाद में उन्होंने मजाक में पूछा भी था कि क्या ये नहीं बताना था?
यह भी पढ़ें- 'रामायण' के टीजर में राम के साथ नहीं दिखे 'हनुमान', फैंस हुए मायूस; क्या पहले पार्ट में नजर नहीं आएंगे सनी देओल?
'रामायण' में रणबीर कपूर को भगवान राम के किरदार में देखने के लिए फैंस बहुत एक्साइटेड हैं। यह जानकारी आपको कैसी लगी हमें जरूर बताइएगा। इस लेख को शेयर और लाइक करें, इसी तरह की और बॉलीवुड गॉसिप पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।