Thu Apr 2, 2026 | Updated 08:23 PM IST HZ Awards 2026
why ramayana teaser released without a glimpse of sunny deol as hanuman

'रामायण' के टीजर में राम के साथ नहीं दिखे 'हनुमान', फैंस हुए मायूस; क्या पहले पार्ट में नजर नहीं आएंगे सनी देओल?

Ramayana Teaser Fans Reaction: आज फिल्म 'रामायण' का टीजर रिलीज हो गया है। जहां रणबीर कुमार को राम के रोल में देखकर फैंस अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं कई फैंस इस बात से नाराज हैं कि हनुमान जयंती पर इस फिल्म का टीजर सामने आया है और इसमें हनुमान जी की झलक भी नहीं दिखाई गई। चलिए आपको इसके पीछे की वजह बताते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-04-02, 18:44 IST

आज 2 अप्रैल हनुमान जयंती पर 'रामायण' का टीजर रिलीज हुआ। रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर फैंस में लंबे समय से बज था और राम के रूप में एक्टर की पहली झलक देखने का भी इंतजार था। अब फाइनली इसका टीजर सामने आ चुका है, जो लगभग ढाई मिनट लंबा है। इसमें रणबीर कपूर राम के रूप में और साई पल्लवी माता सीता के रूप में नजर आए। इसके अलावा लक्ष्मण के रूप में रवि दुबे और रावण के रूप में यश की झलक दिखाई दी, लेकिन सनी देओल पूरे टीजर में कुछ सेकेंड के लिए नजर नहीं आए, बस टीजर में राम बोलते हुए उनकी आवाज सुनाई दी। बता दें कि टीजर के वीएफएक्स बहुत शानदार हैं और इसे फैंस विजु्अल ट्रीट बता रहे हैं। हालांकि, कई फैंस का ये भी कहना है कि फिल्म में भक्ति रस गायब सा नजर आ रहा है। टीजर हनुमान जयंती पर रिलीज हुआ और हनुमान बने सनी देओल की इसमें झलक भी नहीं है, इसे लेकर फैंस का गुस्सा फूट गया है। 'रामायण' दो पार्ट्स में रिलीज हो रही है और ऐसे में फैंस के मन में ये सवाल भी है कि क्या पहले भाग में सनी देओल यानी हनुमान के सीन्स ही नहीं होंगे। चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला?

'रामायण' के टीजर में क्यों नजर नहीं आए सनी देओल?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

'रामायण' का टीजर श्री राम के भक्त हनुमान जी की जयंती पर रिलीज हुआ, लेकिन टीजर में हनुमान जी की झलक न देखकर फैंस निराश हो गए। बता दें कि इसके पीछे एक खास वजह है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सनी देओल ने पार्ट 1 के लिए ज्यादातर सीन्स अभी तक शूट ही नहीं किए हैं। कहा ये भी जा रहा है कि रामायण का पहला पार्ट, जो इस दीवाली पर रिलीज होगा, उसमें सनी देओल के ज्यादा सीन्स नहीं होंगे। उनका रोल 15-20 मिनट से ज्यादा का नहीं होने वाला है। वहीं दूसरे पार्ट में उनका लंबा रोल होगा और यही वजह है कि इस टीजर में सनी देओल की झलक देखने को नहीं मिली। इस टीजर में फिलहाल राम के कैरेक्टर पर फोकस किया गया है और भक्ति के रिश्ते की मजबूती दिखाने के लिए इसे आज यानी 'हनुमान जयंती' पर रिलीज किया गया। बता दें कि 'रामायण' फिल्म का पहला पार्ट दीवाली 2026 को और दूसरा 2027 में रिलीज होगा।

यह भी पढ़ें- 'मैं इसके लिए फिट नहीं...', रणबीर कपूर ने इस वजह से ठुकरा दिया था 'रामायण' में भगवान राम का रोल, 'राहा' के आने के बाद क्यों बदला फैसला?

'रामायण' के टीजर को मिल रहा है मिक्स रिएक्शन

ramayana teaser first look reaction

'रामायण' के टीजर को फैंस से मिक्स रिएक्शन मिल रहा है। जहां करण जौहर और सिद्धार्थ आनंद समेत कई डायरेक्टर्स ने इसकी तारीफ की है और काफी फैंस ने भी सोशल मीडिया पर इसकी तारीफ में बहुत कुछ लिखा है। वहीं कई फैंस का कहना है कि टीजर को ग्रांड बनाने के चक्कर में रामायण के असली फील को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, रणबीर को काफी तारीफ मिल रही है और ऐसा लग रहा है कि उन्होंने इस किरदार में खुद को ढालने के लिए काफी मेहनत की है। 

 

यह भी पढ़ें- Ramayana Teaser Out: रणबीर कपूर का 'श्रीराम' अवतार देख फैंस हुए गदगद, 'रामायण' ने बढ़ाया बॉक्स ऑफिस का पारा


'रामायण' को लेकर जबरदस्त बज है और आज टीजर सामने आने के बाद ये बज और बढ़ गया है। यह जानकारी आपको कैसी लगी हमें जरूर बताइएगा। इस लेख को शेयर और लाइक करें, इसी तरह की और बॉलीवुड गॉसिप पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।