Thu Feb 19, 2026 | Updated 03:42 AM IST
herzindagi
Shaktimaan actress Vaishnavi Macdonald interview

'मर्दों की पार्टी चल रही है, आ जाओ...', 'शक्तिमान' फेम एक्ट्रेस के सामने रखी गई थी घटिया शर्त; मना करने पर कर दिया था फिल्म से बाहर

'शक्तिमान' फेम वैष्णवी मैकडॉनल्ड ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कई मुद्दों पर बात की। इस बातचीत में उन्होंने कास्टिंग काउच को लेकर खुलासा किया है और बताया कि कैसे उनके सामने घटिया मांग रखी गई थी और मना करने पर उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया था।  
Editorial
Updated:- 2026-02-18, 22:53 IST

वैष्णवी मैकडॉनल्ड टीवी इंडस्ट्री का एक जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने 'शक्तिमान' में गीता विश्वास का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाई। वो कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स का हिस्सा रही हैं। यूं तो वो टीवी में ज्यादा काम किया है, लेकिन उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्मों से की थी। वैष्णवी ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने इंडस्ट्री से जुड़े कई पहलुओं और को-एक्टर्स समेत कई मुद्दों पर बात की। इस इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उन्हें एक फिल्म से सिर्फ इसलिए बाहर निकाल दिया गया था, क्योंकि उनके सामने समझौते की डिमांड रखी थी, जिसके लिए उन्होंने मना कर दिया था। चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरी बात?

वैष्णवी के सामने रखी गई थी घटिया डिमांड

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Vaishnavi Macdonald (@vaishnavimacdonald_official)

वैष्णवी ने हाल ही में बताया कि उन्हें करियर के शुरुआती वक्त में कास्टिंग काउच का शिकार होना पड़ा था। उन्होंने बताया कि एक हीरो ने उनके सामने इस तरह की मांग रखी थी। वैष्णवी ने बताया, "वो मुझे शाम के वक्त बुला रहा था....उसने बोला था कि सिर्फ मर्द ही बैठे हैं, हम ड्रिंक कर रहे हैं, प्लीज आ जाओ।" वैष्णवी ने ये भी बताया कि उस समय पर उनकी मॉम उन्हें कभी अकेला नहीं छोड़ती थीं और हमेशा उनके साथ रहती थीं। जब वैष्णवी ने हीरो कि डिमांड मानने से मना कर दिया, तो डायरेक्टर और प्रोडक्शन हाउस ने मिलकर उन्हें फिल्म से निकाल दिया। वैष्णवी ने ये भी कहा कि वो हीरो उस वक्त एक बड़ा नाम था और वो फिल्म के लीड किरदारों में से एक थीं। फिल्म के पोस्टर्स और बैनर्स भी छप चुके थे, लेकिन सिर्फ समझौता न करने की वजह से उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया था। बता दें कि वैष्णवी फिल्म 'वीराना', 'लाडला' और 'बरसात की रात' जैसी फिल्मो का हिस्सा रह चुकी हैं।

यह भी पढ़ें- 'रश्मि देसाई के लिए भद्दे शब्दों का इस्तेमाल करते थे सिद्धार्थ शुक्ला', ऑनस्क्रीन मां ने किया चौंकाने वाला दावा; बोलीं- बिग बॉस में एकदम उलट दिखाई गई इमेज

'शक्तिमान' से मिली थी जबरदस्त पॉपुलरिटी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Vaishnavi Macdonald (@vaishnavimacdonald_official)


वैष्णवी ने इस इंटरव्यू में ये भी बताया कि इस डिमांड के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी, लेकिन उसी समय उन्हें मुकेश खन्ना के शो 'शक्तिमान' का ऑफर मिला था और 'शक्तिमान' में गीता विश्वास का किरदार निभाकर वो घर-घर में पॉपुलर हो गई।


यह भी पढ़ें- 'बिग बॉस 13' फेम इस कंटेस्टेंट ने किया बड़ा खुलासा, बोलीं- 8 सालों तक झेला डिप्रेशन का दर्द, कास्टिंग काउच पर भी की बात


वैष्णवी मैकडोनाल्ड का ये इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Courtesy: Instagram/Vaishnavi Macdonald

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।