
आयशा खान 'धुरंधर' के स्पेशल नंबर 'शरारत' में थिरकती हुई नजर आई थीं और इसके बाद से वो सुर्खियों में हैं। इस गाने में एक्ट्रेस की अदाएं, उनका अंदाज और उनके मूव्स फैंस को बेहत पसंद आए थे। एक्ट्रेस ने बताया था कि इस गाने की शूटिंग उन्होंने पीरियड्स में की थी। आयशा हाल ही में फिल्म किस-किसको प्यार करूं 2 में भी नजर आई थीं। एक्ट्रेस अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं और किसी भी मुद्दे पर अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटती हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि कैसे उन्हें 'मोटी' कहकर एक गाने से बाहर कर दिया गया था। इतना नही नहीं, उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें लगभग रोज रेप की धमकियां मिलती हैं।
View this post on Instagram
'धुरंधर' फेम आयशा खान ने 'वी द वूमन' इवेंट में बताया कि कैसे उन्हें रोजाना रेप की धमकियां तक मिलती हैं और इंस्टाग्राम पर उन्हें सेक्शुअलाइज किया जाता है। आयशा ने कहा, "ये कितने अफसोस की बात है कि मुझे इंस्टाग्राम पर लगभग हर दिन मेरी बॉडी को लेकर सेक्शुअलाइज किया जाता है...मैं चाहे स्कर्ट पहनूं, चाहे नॉर्मल टॉप पहनूं या कुछ और...लोगों को दिक्कत रहती है। ये कितने दुख की बात है कि मुझे कुछ भी पोस्ट करने या कपड़े पहनने से पहले ये सोचना पड़ रहा है कि कोई मुझे गलत नजर से देखेगा या गलत कमेंट करेगा। कई बार लगता है कि जो दिल में आ रहा है पोस्ट कर दूं, लेकिन फिर लोग ऐसे-ऐसें कमेंट्स भी लिखते हैं कि मौका मिले तो वो मेरे साथ क्या करेंगे और कई बार आप इतना थक जाते हो कि आपका ऐसे भद्दे कमेंट्स पढ़ने का मन ही नहीं करता है। असल में ये वो लोग हैं, जिनके पास अगर ताकत होती, तो सही में जो वो लिख रहे हैं, वो कर देते। ये बातें असल में आपको डराती हैं, मुझे तो हर दिन रेप की धमकियां मिलती हैं, मैं सोचती हूं कि काश इनके खिलाफ कोई सख्त कदम उठाया जाए।"
View this post on Instagram
आयशा खान ने बताया कि कैसे जब वो 12वीं क्लास में थीं, तो उन्हें एक गाने में लीड के तौर पर लिया गया था, लेकिन फिर शूट से एक रात पहले उन्हें गाने से बाहर कर दिया गया था। उन्हें असल में 'मोटी' कहकर उन्हें गाने से हटा दिया गया था। उन्होंने बॉडी शेमिंग पर भी बात की और बताया कि कैसे इसकी वजह से किसी भी इंसान का कॉन्फिडेंस टूट जाता है।
यह भी पढ़ें- 'धुरंधर' फेम आयशा खान ने क्यों लीक की अपनी व्हाट्सएप चैट? एक्ट्रेस को लग रहा है इस बात का डर
Dhurandhar के स्पेशल सॉन्ग में धमाकेदार परफॉर्मेंस देने के बाद से आयशा खान सुर्खियों में हैं और फैंस को उनके नए प्रोजेक्ट्स का इंतजार है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Instagram/Ayesha Khan
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।