-1772005234847.webp)
अभी हाल ही में द केरल स्टोरी 2 का ट्रेलर जारी हुआ है। जैसे ही ट्रेलर सामने आया वैसे ही, फिल्म विवादों में घिर गई। ऐसा माना जा रहा था कि कोर्ट ने फिल्म के टीजर को हटाने के आदेश दे दिए हैं। हालांकि, इस मामले में अब मेकर्स ने अपना जवाब दे दिया है। उन्होंने कहा है कि यह खबर बेबुनियाद है। द केरल स्टोरी 2 के टीजर को हटाने की कोई खबर नहीं आई है। इस तरीके की अफवाहें फलाई जा रही हैं। हालांकि, मामला अभी भी कोर्ट में चल रहा है। जब से फिल्म विवादों में आई है तब से सभी के मन में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर ऐसी कौन सी कहानी है, जिसके कारण यह फिल्म विवादों में फस गई। ऐसे में फिल्म की कहानी के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि द केरल स्टोरी 2 की कहानी क्या है। पढ़ते हैं आगे...
जहां पहला भाग केरल में हुए कथित धर्मांतरण और कट्टरपंथ के गंभीर विषय पर आधारित था, वहीं 'द केरला स्टोरी 2' को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि यह कहानी को एक नए और और भी ज्यादा सेंसिटिव स्तर पर ले जाएगी।

वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार फिल्म का कैनवास बड़ा होगा और इसमें उन पहलुओं को छुआ जाएगा जो पिछली बार छूट गए थे। बता दें कि फिल्म की थीम सत्य की जीत और जागरूकता के इर्द-गिर्द बुनी गई है।
इसे भी पढ़ें - Subedaar Trailer: मोना सिंह का विलेन अवतार और अनिल कपूर का एक्शन, फिल्म 'सूबेदार' का ट्रेलर आउट
माना जा रहा है कि फिल्म का दूसरा हिस्सा उन लड़कियों या परिवारों के संघर्ष और न्याय (Justice) पर आधारित होगा, जिन्होंने इसे झेला है। इसमें कानूनी लड़ाइयों, सामाजिक चुनौतियों और उन लोगों की कहानियों को दिखाया जा सकता है जो इस चक्रव्यूह से बाहर निकलने में सफल रहे।
'द केरला स्टोरी 2' को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता और विरोध का मिला-जुला माहौल अभी से बनने लगा है। मेकर्स के इस बयान ने उन समर्थकों को राहत दी है जो फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म जगत के जानकारों का मानना है कि विवादों के बावजूद फिल्म की टीम अपने मिशन पर अडिग है और जल्द ही फिल्म से जुड़ी नई अपडेट्स साझा की जाएंगी।
-1772005490029.jpg)
बता दें कि पहले भाग की तरह ही, 'द केरला स्टोरी 2' में भी रीयल लाइफ की घटनाओं का रिफ्रेंस लिया जाएगा। मेकर्स का दावा है कि उन्होंने इस विषय पर काफी रिसर्च की है और वे उन सबूतों को कहानी के रूप में पेश करेंगे जो जनता के सामने नहीं आए हैं।
इसे भी पढ़ें - BAFTA Awards 2026 Winners: भारतीय फिल्म 'बूंग' ने रचा इतिहास, पीएम मोदी ने मेकर्स को दी बधाई
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।