Sat Feb 21, 2026 | Updated 04:27 AM IST
herzindagi
Why is The Kerala Story 2 in trouble

'द केरल स्टोरी 2' की रिलीज पर रोक की मांग, डायलॉग और कहानी से लेकर इन मुद्दों पर विवादों में फंसी फिल्म

'द केरल स्टोरी 2' (The Kerala Story 2) ट्रेलर रिलीज के बाद से ही विवादों में हैं। फिल्म के कंटेट, सर्टिफिकेशन और डायलॉग्स समेत कई बातों को लेकर ये मुश्किलों में फंसती नजर आ रही है।
Editorial
Updated:- 2026-02-20, 14:31 IST

'द केरल स्टोरी 2' के ट्रेलर रिलीज को कुछ ही दिन हुए हैं और ट्रेलर आउट होते ही ये फिल्म और इसकी कहानी सुर्खियों में आ गई है। कामाख्या नारायण सिंह और विपुल अमृतलाल शाह की ये अपकमिंग मूवी इन दिनों विवादों में है। 'द केरल स्टोरी' में हिंदू लड़कियों के धर्म परिवर्तन जैसे गंभीर मुद्दे को दिखाया गया है। इसके ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फिल्म को कई मुद्दों पर सवालों के घेरे में खड़ा किया जा रहा है। कई यूजर्स ने इस फिल्म को हिंसा फैलाने वाला और एक खास प्रॉपेगेंडा के तहत बनाई गई फिल्म बताया हालांकि, कई यूजर्स ने कहा कि ऐसी सच्चाई लोगों के सामने आने चाहिए। अब इस फिल्म की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला?

क्या रुक जाएगी 'द केरल स्टोरी 2' की रिलीज?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by aditi (@aditi_bhatia4)

'द केरल स्टोरी 2' फिल्म की कहानी और इससे जुड़े कई मुद्दों पर एक याचिका दायर की गई है, जिसे लेकर सुप्रीम कोर्ट ने भी केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) और फिल्म के मेकर्स को नोटिस जारी किया है। दरअसल इस याचिका में फिल्म की रिलीज रोकने और सेंसर सर्टिफेकेट रद्द करने की मांग की गई है। इस याचिका में फिल्म के मेकर्स पर आरोप है कि ये फिल्म धर्म के आधार पर हिंसा को बढ़ा सकती है और कानून व्यवस्था को खतरे में डाल सकती है। फिल्म के ट्रेलर में कई ऐसे डायलॉग्स हैं, जिनपर आपत्ति जताई गई है। ट्रेलर के अंत में अब सहेंगें नहीं...लड़ेंगे का संदेश दिया गया है और इसे लेकर भी हिंसा भड़कने का डर बताया जा रहा है। इसके अलावा, फिल्म में एक लड़की को जबरन बीफ खिलाने का सीन है, जो भी काफी विवादों में है। फिल्म को U/A सर्टिफिकेट मिला है और इसे लेकर भी याचिका को ऐतराज जताया गया है।

यह भी पढ़ें- The Kerala Story 2 Trailer: 'मैं अपना धर्म नहीं बदलूंगी...', रोंगटे खड़े कर देगा 3 मिनट 7 सेकंड का ट्रेलर; जानें कब रिलीज होगी फिल्म?

'द केरल स्टोरी 2' की कहानी क्या है?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by aditi (@aditi_bhatia4)

'द केरल स्टोरी 2' में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत में स्क्रीन पर लिखा आता है, "ये फिल्म कई सच्ची घटनाओं से प्रेरित है।" इसके बाद एक वॉयसओवर में कहा जाता है, "इंशाअल्लाह, अगले 25 सालो में ये पूरा भारत एक इस्लामिक स्टेट होगा और भारत में शरिया लागू होगा" इन डायलॉग्स पर भी विवाद है। फिल्म में 3 लड़कियों के जबरन धर्म परिवर्तन की कहानियां दिखाई गई है। बता दें कि ये फिल्म  27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके ट्रेलर को 15 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।


यह भी पढ़ें- Border 2 BTS Video Viral: वॉर सीन ने थियेटर्स में निकाले लोगों के आंसू, लेकिन बीटीएस वीडियो देख फैंस हुए मायूस; यूजर्स बोले- ये तो सब गड़बड़ है


The Kerala Story 2 फिलहाल विवादों में फंसती नजर आ रही है, अब देखना होगा कि इन विवादों का फिल्म की रिलीज पर कोई असर पड़ता है या नहीं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।