Thu Feb 19, 2026 | Updated 04:13 AM IST
herzindagi
The Kerala Story 2 trailer out

The Kerala Story 2 Trailer: 'मैं अपना धर्म नहीं बदलूंगी...', रोंगटे खड़े कर देगा 3 मिनट 7 सेकंड का ट्रेलर; जानें कब रिलीज होगी फिल्म?

'द केरल स्टोरी 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है और रिलीज के साथ ही ये सुर्खियों में है। ट्रेलर रोंगटे खड़े करने वाला है और इसमें धर्म परिवर्तन की काली सच्चाई को दिखाया गया है। ट्रेलर में कई ऐसे सीन्स हैं, जो दिल और दिमाग को झकझोर कर रख देते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-18, 17:22 IST

'द केरल स्टोरी 2' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसका ट्रेलर झकझोर कर रख देने वाला है और ट्रेलर में कई ऐसे सीन्स हैं, जिन्हें देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे और शरीर में सिरहन महसूस होगी। ये साल 2023 में आई फिल्म 'द केरल स्टोरी' का सीक्वल है। विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म का पहला हिस्सा जहां केरल में धर्म परिवर्तन से जुड़ी कहानी दिखाई गई थी, वहीं इस बार कहानी सिर्फ केरल के इर्द-गिर्द नहीं घूमती है। इसमें धर्मांतरण से जुड़ी कई खौफनाक कहानियों को दिखाया गया है। ये फिल्म कब रिलीज होगी और ट्रेलर में क्या कुछ खास है, चलिए आपको बताते हैं।

'द केरल स्टोरी 2' का ट्रेलर हुआ रिलीज

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by aditi (@aditi_bhatia4)

'द केरल स्टोरी 2' के ट्रेलर के शुरुआत में स्क्रीन पर लिखा आता है, "ये फिल्म कई सच्ची घटनाओं से प्रेरित है।" इसके बाद एक वॉयसओवर में कहा जाता है, "इंशाअल्लाह, अगले 25 सालो में ये पूरा भारत एक इस्लामिक स्टेट होगा और भारत में शरिया लागू होगा" इसके बाद धर्म परिवर्तन से जुड़ी शादी का एक वाकया दिखाया जाता है। फिल्म की कहानी अलग-अलग राज्यों में तीन हिंदू लड़कियों के धर्म परिवर्तन के इर्द-गिर्द घूमती है। सबसे पहली कहानी राजस्थान के एक लड़की की है, जहां परिवार पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत करता है कि उनकी 16 साल की बेटी का जबरन धर्म परिवर्तन करवाने की कोशिश की जा रही है। इसके बाद कहानी मध्य प्रदेश के एक परिवार की तरफ जाती है, जहां एक हिंदू लड़की को प्यार के नाम पर धोखा देकर धर्म बदलने का दबाव बनाया जाता है और फिर तीसरी कहानी केरल की एक लड़की की है, जहां मुस्लिम लड़का अपनी हिंदू गर्लफ्रेंड से लिव-इन में रहने के लिए कहता है और फिर बात धर्म परिवर्तन पर भी पहुंचती है। तीनों ही कहानियां बेहद खौफनाक हैं।

यह भी पढ़ें- O Romeo Box Office Collection Day 5: 'ओ रोमियो' ने मंगलवार को तोड़े कई बडे़ रिकॉर्ड्स, शाहिद कपूर की दो फिल्मों को दे डाली पछाड़; जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

कब रिलीज होगी 'द केरल स्टोरी 2'?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by aditi (@aditi_bhatia4)

'द केरल स्टोरी 2' में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म को कामाख्या नारायण सिंह ने डायरेक्ट किया है और विपुल अमृतलाल शाह ने इसे प्रोड्यूस किया है। ये फिल्म 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बता दें कि 'द केरल स्टोरी' सुपरहिट रही थी। इस फिल्म का बजट 15 करोड़ था और फिल्म ने वर्ल्डवाइड 300 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ऐसे में इसके सीक्वल से भी काफी उम्मीदें हैं।

 

यह भी पढ़ें- धर्मेंद्र के 53 साल पुराने गाने 'मैं तेरे इश्क में' का रीमेक कर रहा है ट्रेंड, कुछ यूजर्स को ईशा मालवीय के मूव्स लगे धमाकेदार तो कुछ बोले-गाने का कर दिया कबाड़ा


The Kerala Story 2 के ट्रेलर को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ऐसे में फिल्म रिलीज का सभी को बेसब्री से इंतजार है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।