Wed Apr 1, 2026 | Updated 08:28 PM IST HZ Awards 2026
Santosh Kumar Dhurandhar 2 claims

क्या आदित्य धर ने कहानी चुराकर बनाई 'धुरंधर 2'? इस राइटर ने लगाया आरोप, बोले-गलत तरीके से...

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' अब एक और विवाद में फंसती नजर आ रही है। राइटर संतोष कुमार आर. एस. ने फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर पर उनकी कहानी चुराने का आरोप लगाया है और लीगल एक्शन की धमकी भी दी है।
Editorial
Updated:- 2026-04-01, 18:47 IST

आदित्य धर की 'धुरंधर 2' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। हालांकि, कई लोग इसे प्रोपेगेंडा फिल्म बताया, लेकिन ज्यादातर ऑडियंस को फिल्म पसंद आ रही है, लेकिन फिलहाल ये फिल्म विवादों में फंसती नजर आ रही है। दरअसल, संतोष कुमार आरएस नाम के एक राइटर ने आदित्य धर पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उनकी कहानी चुराकर ये फिल्म बनाई है। इतना ही नहीं, उन्होंने फिल्म को लेकर और भी कई दावे किए हैं और कहा है कि उनकी कहानी में गलत तरीके से पेश किया गया है। चलिए, आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला?

आदित्य धर पर लगा कहानी चुराकर 'धुरंधर 2' बनाने का आरोप

 संतोष कुमार आरएस ने दावा किया है कि आदित्य धर ने उनकी स्क्रिप्ट चुराकर  'धुरंधर 2' बनाई है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में ये भी कहा कि उनके पास अपनी बात को साबित करने के लिए सुबूत भी हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि 'धुरंधर 2' मूवी बहुत अच्छी चल रही है, लेकिन फिल्म देखने के बाद उन्हें पता चला कि ये उनकी कहानी है। उनका कहना है कि उन्होंने ये कहानी साल 2023 में लिखी थी और उसी साल इस फिल्म के लिए सोनी, जी, धर्मा प्रोडक्शंस और टी-सीरीज से संपर्क किया था। संतोष का कहना है, "मुझे इस स्क्रिप्ट के लिए आदित्य रॉय कपूर को लेना था, मैं कई लोगों को कहानी भेजी, ये कहानी मैंने रजिस्टर भी करवा दी थी नवंबर 2023 में। मेरे पास सारे सुबूत हैं और मैं जल्द दी सभी के सामने सुबूत पेश करूंगा। मैं इस फिल्म के मेकर्स के खिलाफ लीगल एक्शन लूंगा।" बता दें कि संतोष साउथ के राइटर हैं।

यह भी पढ़ें- सारा अर्जुन कैसे बनीं 'धुरंधर' की यालिना? रणवीर सिंह से 20 साल छोटी एक्ट्रेस को इस वजह से किया गया था कास्ट

कहानी को गलत तरीके से पेश करने की कही बात

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sara Arjun (@saraarjunn)


संतोष कुमार ने ये भी कहा कि उनकी कहानी को गलत तरीके से पेश किया गया है और इसे एक प्रोपेगैंडा फिल्म बना दिया गया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि इस फिल्म को उन्होंने एंटरटेंमेंट के लिए बनाया था, लेकिन फिल्म को जिस तरीके से पेश किया गया है, उससे उन्हें काफी दुख हो रहा है। उका कहना है कि साउथ से कई राइटर्स आकर ट्राई करते हैं और उनके साथ ऐसा होता है, इसलिए वो इसके खिलाफ लड़ने की पूरी कोशिश करेंगे। बता दें कि आदित्य धर ने इस फिल्म को रियल घटनाओं से प्रेरित बताया था। फिल्म में रणवीर सिंह जसकीरत सिंह रंगी के रोल में हैं, जिसे हमजा अली मजारी बनकर पाकिस्तान भेजा जाता है और वहां किस तरह से आतंकवादी प्लान बनाए जा रहे हैं, उनकी जानकारी वो सालों तक भारत पहुंचाता है। फिल्म में 26/11 के आतंकी हमले, कई रियल आतंकवादी घटनाएं और नोटबंदी भी दिखाई गई है।

 

यह भी पढ़ें- रणवीर सिंह को 'धुरंधर 2' के लिए मिल रही है तारीफ तो क्यों ट्रोल हो रही हैं दीपिका पादुकोण? फैंस बोले-एक तरफ यामी गौतम और दूसरी तरफ....


'धुरंधर 2' फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। बता दें कि साउथ राइटर के इस दावे पर अभी तक आदित्य धर का कोई रिएक्शन नहीं आया है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।