
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' ने अपनी जबरदस्त कमाई और 'हमजा' व 'रहमान डकैत' जैसे किरदारों से बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था। हर कोई आदित्य धर की बारीकियों और उनके निर्देशन की तारीफ कर रहा था, लेकिन अब एक वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। जी हां, ऐसा दावा किया जा रहा है कि फिल्म के कई सीन मनोज बाजपेयी की क्लासिक फिल्म 'सत्या' से हूबहू कॉपी किए गए हैं। इंस्टाग्राम पर वायरल इस क्लिप में 'धुरंधर' के करीब 8-10 ऐसे सीन्स दिखाए गए हैं, जिनके फ्रेम और कैमरा एंगल 'सत्या' से पूरी तरह मेल खाते हैं। फैंस ने भी इन सीन्स में काफी सिमिलरिटी देखी है। खासकर 'रहमान डकैत' के किरदार को गैंगस्टर 'भीकू म्हात्रे' की नकल बताया जा रहा है। इस खुलासे से फैंस हैरान हैं और सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है कि क्या यह महज एक संयोग है या फिर पूरी तरह से की गई नकल।
पहला सीन: इस सीन में ये दावा किया जा रहा है कि 'सत्या' में हीरो जब नए शहर पहुंचता है, तो गुंडे उसे घेरकर बुरी तरह पीटते हैं। ठीक ऐसा ही 'धुरंधर' में भी दिखाया गया है, जब रणवीर सिंह यानि हमजा को कराची में पीटा जाता है और गौरव गेरा का किरदार बस खड़ा तमाशा देखता रहता है।
दूसरा सीन: इस सीन में ये दावा किया जा रहा है कि 'सत्या' का लीड हीरो बाद में बदला लेने के लिए उन गुंडों को गोलियों से भून देता है। 'धुरंधर' में हमजा भी वही रास्ता चुनता है, फर्क सिर्फ इतना है कि वह उन्हें गोलियों के बजाय जिंदा जलाकर खत्म कर देता है।

तीसरा सीन: इस सीन में ये दावा किया जा रहा है कि हमजा (रणवीर सिंह) के गैंग में शामिल होने के बाद उसे घर दिखाने का दृश्य बिल्कुल 'सत्या' जैसा है। यहां तक कि घर दिखाने वाले सदस्य का हुलिया भी दोनों फिल्मों में एक समान है।
चौथा सीन: इस सीन में ये दावा किया जा रहा है कि 'धुरंधर' में नेता जमील जमाली हमजा को चुनाव तक शांत रहने की चेतावनी देता है, ठीक वैसे ही जैसे 'सत्या' में गोविंद नामदेव भीकू म्हात्रे को टोकते हैं। दोनों ही फिल्मों में नायक अपने साथी को नेता की बात न मानकर बदला लेने के लिए उकसाता है।
पांचवा सीन: इस सीन में ये दावा किया जा रहा है कि प्रेम कहानी का अंदाज भी जुदा नहीं है। दोनों फिल्मों के हीरो अपनी लवर के साथ सिनेमा हॉल में फिल्म देखने जाते हैं, जो फ्रेम-दर-फ्रेम एक जैसा लगता है।
इसे भी पढ़ें - Dhurandhar 2 Trailer: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, फैंस बोले-ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने तुलना करते हुए वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि फिल्म की डिटेलिंग दरअसल पुरानी फिल्म की नकल है।
सोशल मीडिया पर लोग 'धुरंधर' को 'सत्या' का सेम वर्जन बता रहे हैं। वायरल वीडियो देख एक यूजर ने तंज कसके हुए कहा है कि यह तो पनीर और आलू-मटर के लिए एक ही जैसी करी इस्तेमाल करने जैसा है। वहीं, कुछ फैंस आदित्य धर पर सवाल उठा रहे हैं।

बता दें कि 1998 में आई राम गोपाल वर्मा की 'सत्या' अंडरवर्ल्ड की कहानियों के लिए मील का पत्थर मानी गई है। जेडी चक्रवर्ती और मनोज बाजपेयी (भीकू म्हात्रे) की इस फिल्म ने 6 फिल्मफेयर और एक नेशनल अवॉर्ड जीता था। फैंस का दावा है कि'धुरंधर' के किरदारों में 'सत्या' की झलक देखने को मिल रही है।
इसे भी पढ़ें - Weekend Watchlist: 'सूबेदार' से लेकर 'गांधी टॉक्स' तक, पार्टनर के साथ देखें ये नई 5 धमाकेदार फिल्में और सीरीज
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।