Tue Feb 24, 2026 | Updated 04:02 AM IST
herzindagi
 bafta awards 2026

BAFTA Awards 2026 Winners: 'वन बैटल आफ्टर अनदर' का रहा जलवा, भारतीय फिल्म 'बूंग' ने रचा इतिहास; देखें पूरी लिस्ट

लंदन में आयोजित 79वें बाफ्टा अवॉर्ड्स 2026 में भारतीय फिल्म 'बूंग' ने 'बेस्ट चिल्ड्रन एंड फैमिली फिल्म' का पुरस्कार जीतकर इतिहास रचा। यह मणिपुरी फिल्म मणिपुर के हालात को दर्शाती है।
Editorial
Updated:- 2026-02-23, 15:32 IST

लंदन का रॉयल फेस्टिवल हॉल में रविवार की शाम को 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स (BAFTA 2026) का आयोजन हुआ। बता दें कि भारतीय सिनेमा के लिए यह पल ऐतिहासिक साबित हुआ, जब फिल्म 'बूंग' (Boong) ने इकने बड़े मंच पर अपनी जीत दर्ज कर तिरंगा फहराया। इस उपलब्धि ने इंडियन कहानियों की ताकत को एक बार फिर साबित कर दिया है। ऐसे में अगर प्रोग्राम की मेन अट्रेक्शन की बात करें, तो फिल्म 'वन बैटल आफ्टर अनअदर' (One Battle After Another) ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। इस फिल्म ने टेक्नोलॉजी और क्रिएटिव सेक्शन में अच्छा प्रदर्शन करते हुए 6 अवॉर्ड्स अपने नाम किए। इसके साथ ही 'आई स्वियर' और 'हैमनेट' जैसी फिल्मों ने अपना दबदबा कायम किया। ऐसे मेंआप विनर्स की पूरी लिस्ट देखना चाहती हैं तो आज का हमारा लेख आपके लिए है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि इस साल बाफ्ता अवॉर्ड्स की विनर्स लिस्ट क्या है। पढ़ते हैं आगे...

बाफ्ता अवॉर्ड्स की विनर्स लिस्ट

BAFTA 2026 में किन फिल्मों और सितारों ने अवॉर्ड जीते, यहां रही सारी जानकारी...

बेस्ट सिनेमैटोग्राफी: वन बैटल आफ्टर अनअदर
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन: फ्रेंकस्टीन
बेस्ट एडिटिंग: वन बैटल आफ्टर अनअदर

BAFTA Awards 2026 Winners

  • बेस्ट फिल्म: वन बैटल आफ्टर अनअदर
  • बेस्ट डॉक्युमेंट्री: मिस्टर नोबडी अगैंस्ट पुतिन
  • बेस्ट एनिमेटेड फिल्म: जूट्रोपोलिस 2 (जोटोपिया सीक्वल)
  • बेस्ट चिल्ड्रन एंड फैमिली फिल्म: बोंग (Boong)
  • बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले: सिनर्स
  • आउटस्टैंडिंग ब्रिटिश फिल्म: हैमनेट
  • लीडिंग एक्ट्रेस: जेसी बकले (हैमनेट)

इसे भी पढ़ें -रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी की खबरों पर लगाई मुहर, फैंस के नाम लिखा प्यार भरा मैसेज

  • लीडिंग एक्टर: रॉबर्ट अरामायो (आई स्वियर)
  • सपोर्टिंग एक्ट्रेस: वुनमी मोसाकु (सिनर्स)
  • सपोर्टिंग एक्टर: सीन पेन (वन बैटल आफ्टर अनअदर)
  • बेस्ट डायरेक्टर: पॉल थोमस एंडर्सन (वन बैटल आफ्टर अनअदर)
  • आउटस्टैंडिंग डेब्यू बाय अ ब्रिटिश राइटर, डायरेक्टर या प्रोड्यूसर: माय फादर्स शैडो
  • फिल्म नॉट इन द इंग्लिश लैंग्वेज: सेंटिमेंटल वैल्यू
  • आउटस्टैंडिंग ब्रिटिश कॉन्ट्रिब्यूशन टू सिनेमा: क्लेयर बिन्स
  • बेस्ट एडेप्टेड स्क्रीनप्ले: वन बैटल आफ्टर अनअदर
  • बेस्ट ओरिजिनल स्कोर: लुडविग गोरान्सन
  • बेस्ट कास्टिंग: आई स्वियर
  • प्रोडक्शन डिजाइन: फ्रेंकस्टीन
  • मेकअप एंड हेयर: फ्रेंकस्टीन
  • बेस्ट साउंड: F1
  • स्पेशल विजुअल अफेक्ट्स: अवतार: फायर एंड ऐश 

मणिपुरी फिल्म 'बूंग' (Boong) ने बाफ्ता 2026 में जीत हासिल कर भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक नया अध्याय लिख दिया है। अच्छी बात ये है कि इस फिल्म ने 'बेस्ट चिल्ड्रन और फैमिली फिल्म' की श्रेणी में बाफ्ता अवॉर्ड जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी धाक जमाई है।

बूंग फिल्म के बारे में

'बूंग' की कहानी मणिपुर की जमीन से जुड़ी है, जो वहां के हालात को बेहद संवेदनशीलता के साथ पर्दे पर उतारती है। यह एक छोटे बच्चे के नजरिए से रिश्तों और परिस्थितियों को बयां करती है।

इसे भी पढ़ें -Filmfare Award South 2026: सई पल्लवी बनीं बेस्ट एक्ट्रेस और अमिताभ बच्चन का पहला 'ब्लैक लेडी' अवॉर्ड, जानें किसे क्या मिला?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।