-1773639320919.webp)
लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में आयोजित 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स (Oscars 2026) की चमक बिखरी, जहां सिनेमा की दुनिया के सबसे बड़े नामों को अवॉर्ड्स दिए गए हैं। इस बार की तरह इस साल मुकाबला काफी दिलचस्प रहा, क्योंकि दो बड़ी फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। इससे अलग ऑटम डुरल्ड अर्कापॉ (Autumn Durald Arkapaw) ने 'सिनर्स' (Sinners) के लिए बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का ऑस्कर जीतकर इतिहास रच दिया है।
रयान कूगलर की फिल्म 'सिनर्स' (Sinners) ने 16 नॉमिनेशंस हासिल कर एक नई पहचान बनाई है। हालांकि, जब अवॉर्ड्स की घोषणा हुई, तो बाजी 'वन बैटल आफ्टर अनअदर' (One Battle After Another) के हाथ लगी। 13 कैटेगरी में नामांकित इस फिल्म ने बेस्ट पिक्चर और बेस्ट डायरेक्टर समेत सबसे ज्यादा ट्राफियां अपने नाम कीं।
जहां एक तरफ 'सिनर्स' अपनी शानदार टेक्नोलॉजी और विजुअल के लिए सराही गई, वहीं 'वन बैटल आफ्टर अनअदर' ने दर्शकों और जूरी का दिल जीतकर साल की सबसे अच्छी फिल्म का टैग अपने नाम किया है। इस इवेंट ने एक बार फिर साबित कर दिया कि ऑस्कर में केवल नॉमिनेशंस नंबर ही नहीं, बल्कि कहानी भी सबसे ज्यादा मायने रखती है।

इसे भी पढ़ें - Made in Korea OTT Release: प्रियंका मोहन की फिल्म ने क्यों मचाया है इंटरनेट पर तहलका, जानें क्या है इसकी खास कहानी?

बता दें कि इस साल ऑस्कर्स 2026 में सबसे ज्यादा जिसने अवॉर्ड जीते वह थी फिल्म वन बैटल आफ्टर अनअदर। साथ ही सिनर्स और फ्रैंकस्टाइन ने एकेडमी अवॉर्ड्स ने अपनी मकाम हासिल किया।
इसे भी पढ़ें - Zootopia 2: श्रद्धा कपूर के फैंस के लिए खुशखबरी, ऑस्कर नॉमिनेटेड 'जूटोपिया 2' इस दिन OTT पर देगी दस्तक, जानें कब और कहां देखें?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।