Sat Mar 28, 2026 | Updated 01:58 AM IST HZ Awards 2026
is kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2 going off air channel clarifies

क्या बंद होने वाला है 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2'? तुलसी की कहानी को लेकर चैनल की तरफ से आया बड़ा बयान

एकता कपूर का शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' लंबे वक्त से दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है। पिछले कुछ दिनों से खबरें आ रही थीं कि ये सीरियल जल्द बंद होने वाला है। इन खबरों ने फैंस को परेशान कर दिया था। अब चैनल ने खुद इन खबरों का सच बताया है। चलिए जानते हैं कि क्या वाकई मिहिर और तुलसी का सफर खत्म होने वाला है?
Editorial
Updated:- 2026-03-27, 18:45 IST

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को फैंस खूब प्यार दे रहे हैं। खासकर पिछले कुछ हफ्तों से ये शो टीआरपी की लिस्ट में नंबर 1 पर है। तुलसी और मिहिर की कहानी ऑडियंस को बहुत पसंद आ रही है और सीरियल में एक से बढ़कर एक कई ट्विस्ट आ रहे हैं, जो इसे फैंस का फेवरेट बनाए हुए हैं। फिलहाल सीरियल में तुलसी की शांति निकेतन में वापसी हो चुकी है और ऐसे में फैंस तुलसी और मिहिर की नजदीकियों की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन नए प्रोमो में दिखाया गया था कि नॉइना, तुलसी के कहेंगी कि मिहिर से शादी करना उसकी आखिरी इच्छा है, ऐसे में सीरियल में धमाकेदार ट्विस्ट आना तय है। इसी बीच कुछ दिनों से खबरें आ रही थीं कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' जल्द ही बंद होने वाला है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि कुछ ही हफ्तों में ये सीरियल ऑफएयर हो जाएगा। अब इसे लेकर खुद चैनल ने ऑफिशियल स्टेटमेंट दिया है। चलिए आपको बताते हैं कि क्या वाकई आपका ये पसंदीदा सीरियल जल्द बंद होने वाला है?

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के ऑफएयर होने की आ रही हैं खबरें

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by StarPlus (@starplus)

एकता कपूर ने कुछ महीने पहले अपने सुपरहिट डेली सोप 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के सीक्वल को ऑनएयर किया था और इस शो ने आते ही ऑडियंस को यादों के गलियारों की सैर करवा दी थी। कुछ ही महीनों में ये शो दर्शकों का फेवरेट बन गया और अनुपमा और ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे शोज की छुट्टी कर दी। पिछले कुछ वक्त से दावा किया जा रहा है कि जल्द ही इसका स्पिनऑफ 'क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं' शुरू होगा। इसके बाद खबरें आईं कि मेन शो बंद हो जाएगा और उसकी जगह ये स्पिनऑफ आएगा, जिसमें तुलसी और मिहिर की जगह अंगद और वृंदा की कहानी पर फोकस किया जाएगा। स्मृति ईरानी ने ऐसे ही एक पोस्ट पर कमेंट करते हुए कहा था कि ऐसे किसी भी स्पिनऑफ का हिस्सा नहीं होंगी। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के बंद होने की खबरों ने फैंस को मायूस कर दिया था। अब इसे लेकर चैनल ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट देते हुए इन खबरों को निराधार बताया है और शो के बंद होने की सारी अटकलों को खारिज कर दिया है।

यह भी पढ़ें- 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी के पास पहुंचेगी मिहिर के बिजनेस की फाइल, इस पुराने किरदार की वापसी से छूटेंगे नॉइना के पसीने

क्या बंद होने वाला है 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2'?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by StarPlus (@starplus)

स्टार प्लस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट करते हुए 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के बंद होने की सारी अफवाहों को गलत बताया है। चैनल की तरफ से ऑफिशियल स्टेटमेंट में कहा गया, "हमारी नजर में कुछ ऐसी मीडिया रिपोर्ट्स आईं जिनमें कहा जा रहा है कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' बंद हो रहा है और इसकी जगह 'क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते है' शो आने वाला है। हम बता दें कि इस तरह की रिपोर्ट्स पूरी तरह से बेसलेस हैं और हम क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 को बंद नहीं कर रहे हैं और शो की अभी एंड डेट भी नहीं है।" इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में फैंस खुशी जाहिर कर रहे हैं और लिख रहे हैं कि वो तुलसी और मिहिर की कहानी को आगे बढ़ता देखना चाहते हैं।

 

यह भी पढ़ें- 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के स्पिनऑफ को लेकर स्मृति ईरानी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं-मेरी तस्वीर का इस्तेमाल...


Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 इन दिनों फैंस का फेवरेट बना हुआ है। ऐसे में इसके बंद होने की खबरों से फैंस परेशान हो गए थे, लेकिन फिलहाल चैनल के स्टेटमेंट से साफ है कि ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।