Tue Mar 24, 2026 | Updated 03:51 AM IST HZ Awards 2026
shiv thakare 50 lakh prize

The 50 Winner: शिव ठाकरे ने अपने नाम किया 'द 50' का खिताब, फैन को मिले 50 लाख; पहले भी इन रियलिटी शोज में दिखा चुके हैं दम

The 50 Winner Shiv Thakare: जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'द 50' को पहले सीजन का विनर मिल गया है। शिव ठाकरे ने इस सीजन की ट्रॉफी जीती और उनके लकी फैन को 50 लाख रुपये भी मिले। फिनाले एपिसोड काफी दिलचस्प रहा। चलिए आपको बताते हैं पूरी डिटेल्स।
Editorial
Updated:- 2026-03-23, 12:11 IST

1 फरवरी, 2026 से कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर शुरू हुए रियलिटी शो 'द 50' का कल यानी 22 मार्च को फिनाले हुआ और शो को आखिरकार अपना विनर मिल गया। ये शो लंबे समय से चर्चा में था और काफी हफ्ते पहले ही फिनाले एपिसोड की शूटिंग हो चुकी थी। ऐसे में विनर को लेकर भी सोशल मीडिया पर कई नाम सामने आ रहे थे। अब फाइनली शिव ठाकरे ने इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है और उनके लकी फैन को 50 लाख रुपये की प्राइज मनी भी मिली है। शिव ठाकरे की गिनती हमेशा से रियलिटी शोज के धुरंधरों में की जाती है और वो पहले भी कई रियलिटी शोज में अपना दमखम दिखा चुके हैं और इस बार जनता ने उन्हें इस पॉपुलर रियलिटी शो का विनर बनाया है। 

शिव ठाकरे बने 'द 50'  के विनर

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shiv Thakare (@shivthakare9)

शिव ठाकरे 'द 50' रियलिटी शो के विनर बन चुके हैं। फैजू सीजन के फर्स्ट और कृष्णा श्रॉफ सेकेंड रनरअप रहीं। शिव ठाकरे को शो की ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये की प्राइज मनी भी मिली, लेकिन शो के फॉर्मेट के हिसाब से ये प्राइज मनी उनके रजिस्टर्ड फॉलोअर्स में से चुने गए एक फैन को मिली। शिव ने अपने लकी फैन को 50 लाख रुपये का चेक दिया। बता दें कि फिनाले में रजत दलाल के आउट होने के बाद चार कंटेस्टेंट्स शिव ठाकरे, काका, कृष्णा और फैजू के बीच कड़ी टक्कर हुई और आखिर में शिव की जीत हुई।

यह भी पढ़ें- 'मैं तेरी हड्डियां तोड़ दूंगा...', The 50 की प्रीमियर नाइट में हुई जोरदार लड़ाई; करण पटेल ने सिद्धार्थ भारद्वाज को पहले टास्क में दे डाली धमकी

शिव ठाकरे ने प्रिंस ने नाम की अपनी जीत

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shiv Thakare (@shivthakare9)

शिव ठाकरे ने ये जीत प्रिंस नरुला के नाम की। बता दें कि टिकट टू फिनाले टास्क में प्रिंस नरुला ने टिकट टू फिनाले जीतकर इसे शिव ठाकरे को दिया था और कहा था कि वो चाहते हैं कि शिव इस शो को जीतें और उनका रियलिटी शोज को जीतने का रिकॉर्ड कोई और नहीं तोड़ सकता है। ऐसे में वो खुद इस रिकॉर्ड को तोड़ रहे हैं। इसी के बाद शिव ठाकरे टॉप 4 में आए थे। दरअसल, शिव और प्रिंस एक-दूसरे को रोडीज के वक्त से जानते हैं। उस समय जब शिव ने रोडीज के लिए ऑडिशन दिया था, तो प्रिंस शो में गैंगलीडर थे।

यह भी पढ़ें- 'अपने प्यार की कुर्बानी...', The 50 में अरबाज पटेल ने किया निक्की तंबोली को शादी के लिए प्रपोज, रोते हुई बोलीं- पापा नहीं मान रहे

कई रियलिटी शोज में अपना दम दिखा चुके हैं शिव ठाकरे

शिव ठाकरे 'द 50' से पहले कई रियलिटी शोज में अपना दम दिखा चुके हैं। वो 'बिग बॉस मराठी 2' के विनर रहे थे और 'बिग बॉस 16' के रनर-अप बने थे। इसके अलावा, शिव 'रोडीज 15' के सेमीफाइनलिस्ट, 'खतरों के खिलाड़ी 13' के फाइनलिस्ट और 'झलक दिखला जा' के सेमीफाइनलिस्ट रह चुके हैं। उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है।


शिव ठाकरे के विनर बनने के साथ The 50 शो अपने अंजाम तक पहुंच गया है। शिव को शो के कंटेस्टेंट्स और बाकी कई सेलेब्स सोशल मीडिय पर बधाई दे रहे हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Jio Hotstar

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।