
बिग बॉस मराठी के विनर और बिग बॉस 16 के फर्स्ट रनरअप रहे शिव ठाकरे ने शादी कर ली है। दरअसल, शिव ने एक फोटो पोस्ट की, जिसके बाद उनकी शादी से जुड़ी अटकलें लगाई जाने लगीं। शिव ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक फोटो पोस्ट की, जिसमें वो दूल्हा बने नजर आ रहे हैं और यह तस्वीर किसी मराठी वेडिंग फंक्शन जैसी लग रही है। इस फोटो के सामने आने के बाद फैंस चौंक गए कि क्या शिव ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है? शिव ने अपने अफेयर या सगाई को लेकर पहले कभी कोई अपडेट शेयर नहीं की थी। ऐसे में अचानक से आई इस तस्वीर ने फैंस को हैरान कर दिया। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला?
View this post on Instagram
बिग बॉस मराठी विनर और बिग बॉस 16 फेम शिव ठाकरे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- फाइनली और साथ ही एक हार्ट की इमोजी भी पोस्ट की है। इस फोटो पर भारती सिंह, फराह खान, माही विज, रिद्धिमा तिवारी, आकांक्षा पुरी और आम्रपाली समेत कई सेलेब्स ने बधाई दी है। भारती सिंह ने इस फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा-भाई ये कब हुआ? अब फैंस ये जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि शिव ने असल जिंदगी में शादी कर ली है या ये किसी प्रोजेक्ट की तस्वीर है। इस फोटो में शिव के कंधे पर एक लड़की ने अपना सिर रखा हुआ है, लेकिन उनका चेहरा पीछे की तरफ है। ऐसे में शिव की मिस्ट्री गर्ल का चेहरा नजर नहीं आ रहा है।
यह भी पढ़ें- बिदाई फेम सारा खान ने रचाई रामायण एक्टर के बेटे से शादी, सालों पहले बिग बॉस हाउस में भी किया था निकाह
View this post on Instagram
शिव ठाकरे ने हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को सीक्रेट रखा है और उन्होंने कई इंटरव्यूज में इस बारे में बात करते हुए कहा है कि वो अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना ही पसंद करते हैं और अगर उनकी लाइफ में कोई आता भी है, तो वो उसे पर्सनल ही रखना पसंद करेंगे। ऐसे में पॉसिबल है कि शिव ने अपने रिलेशन को प्राइवेट रखा हो और आज फैंस के सामने ऑफिशियल कर दिया। हालांकि, अब फैंस को उनके मिस्ट्री गर्ल के फैंस रिवील और इस खबर के कंफर्मेशन का इंतजार है।
यह भी पढ़ें- Celebrity Weddings 2025: सामंथा रुथ से लेकर हिना खान तक, इन मशहूर सेलेब्स ने इस साल रचाई शादी
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Instagram/Shiv Thakare
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।