
बिग बॉस 19 से सुर्खियों में आई एक्ट्रेस नतालिया जानोसजेक इन दिनों चर्चा में हैं। एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो मेंवो सिंगर दानिश अल्फाज के साथ हैं और वीडियो देखकर दावा किया जा रहा है कि दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। इस वीडियो और फोटोज के वायरल होने के बाद फैंस सवाल करने लगे कि क्या वाकई ये दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं? बिग बॉस के घर में यूट्यूबर मृदुल और नतालिया के बीच नजदीकियां देखने को मिली थीं। ऐसे में फैंस ये भी पूछने लगे कि आखिर मृदुल का क्या हुआ? चलिए आपको बताते हैं कि नतालिया कौन हैं और क्या है पूरा मामला
View this post on Instagram
नतालिया बिग बॉस 19 में नजर आई थीं। हालांकि, शुरुआती कुछ हफ्तों में ही वो घर से बेघर हो गई थीं, लेकिन उनका नाम काफी चर्चा में रहा था। नतालिया इन दिनों सिंगर दानिश के साथ शादी के वीडियो को लेकर चर्चा में हैं और लोग उनके बारे में जानना चाहते हैं। बता दें कि कि नताशा पॉलैंड की रहने वाली हैं और पॉलिश टेलीविजन और फिल्मों में काफी एक्टिव रही हैं। वह अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 में भी नजर आई थीं। उनकी उम्र 35 साल बताई जाती है और वो एक सफल मॉडल और ऑथर भी रह चुकी हैं। बिग बॉस 19 के घर में नताशा का नाम फेमस यूट्यूबर मृदुल तिवारी के साथ भी जुड़ा था। इनकी केमिस्ट्री को फैंस ने काफी पसंद किया था। एक एपिसोड में मृदुल ने टीवी पर नतालिया के लिए अपनी फीलिंग्स को स्वीकारा था और नतालिया ने जवाब में 'शुक्रिया जान' कहा था। नतालिया रियलिटी शो द 50 में भी नजर आ रही हैं।
दानिश अल्फाज एक पॉपुलर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, सिंगर और सॉन्ग राइटर हैं और लंबे वक्त से मुंबई में हैं। वो इंस्टाग्राम पर काफी फेमस हैं और उनके लगभग 2.3 मिलियन फॉलोअर्श हैं और कई हिट गानों में आवाज दे चुके हैं।
यह भी पढ़ें- Eesha Barjatya Kaun Hain: सूरज बड़जात्या की बेटी ईशा बड़जात्या कौन हैं? जिनके रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
Social media spotted Danish Alfaaz and Natalia Janoszek dressed like a bride and groom and the pictures were removed shortly after. Was this a surprise announcement that went public too early. #DanishAlfaaz #NataliaJanoszek pic.twitter.com/HVxwAGiC78
— Blooming Love (@BloomingLove056) March 11, 2026
नतालिया और दानिश के वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। इस वीडियो और कुछ तस्वीरों को कथित दौर पर दानिश की बहन ने पोस्ट किया था और कुछ समय बाद डिलीट भी कर दिया। इस क्लिप में नतालिया खुशी से दानिश को अपना पति बताती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो डिलीट होने तक वायरल हो चुकी थी। हालांकि, इस बात पर सस्पेंस बना हुआ है कि ये वीडियो किसी शूट की है या वाकई दोनों ने शादी कर ली है।
यह भी पढ़ें- कृतिका कामरा से पहले गौरव कपूर ने इस एक्ट्रेस से की शादी, जानें उनकी पहली पत्नी कीरत भट्टल कौन हैं?
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।