
पिछले साल महाकुंभ में अपने लुक और आंखों की वजह से वायरल हुईं मोनालिसा इन दिनों फिर सुर्खियों में हैं। साल 2025 में प्रयागराज के महाकुंभ मेले में माला बेचने वाली मोनालिसा अपनी गहरी नीली आंखों के चलते उस वक्त कुछ ही पलों में इंटरनेट पर महाकुंभ की वायरल गर्ल बन गई थीं। उसके बाद उन्हें 'द डायरी ऑफ मणिपुर' से फिल्मों में भी ब्रेक मिला। इन दिनों मोनालिसा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी कर ली है। इस शादी का वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। मोनलिसा ने परिवार के खिलाफ जाकर ये शादी की है और ऐसे में उनकी शादी को लेकर काफी बवाल भी हो रहा है। चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला?
View this post on Instagram
महाकुंभ वायरल सेंसेशन मोनालिसा ने अपने मुस्लिम ब्वॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी कर ली है। उनकी शादी का वीजडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि उन्होंने पहले कोर्ट मैरिज की और फिर केरल में तिरुवनंतपुरम के पास पूवर में अरुमानूर श्री नैनार देवा मंदिर में शादी की। एक वीडियो में वो अपने पति के साथ मंदिर में नजर आ रही हैं, तो एक दूसरे वीडियो में उनके ब्वॉयफ्रेंड फरमान खान उनकी मांग में सिंदूर भरते दिख रहे हैं।
#WATCH | Thiruvananthapuram, Kerala: Monalisa Bhosle, the viral 'Rudraksha Girl' of the 2025 Maha Kumbh Mela, says, "My family wanted to get me married somewhere far away, but I didn't like that... But now I'm happy..." (11.03) https://t.co/a692sNyh5c pic.twitter.com/ONVVs7swMb
— ANI (@ANI) March 11, 2026
मोनालिसा ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर फरमान से शादी की है। बताया जा रहा है कि फरमान महाराष्ट्र से ताल्लुक रखते हैं और दोनों डेढ साल से रिलेशनशिप में थे। धर्म की वजह से मोनालिसा का परिवार इस शादी के खिलाफ था। मोनालिसा और फरमान ने केरल की राजधानी के थम्पनूर पुलिस स्टेशन जाकर सुरक्षा मांगी थी और मोनालिसा ने कहा था कि उनका परिवार जबरदस्ती उनकी शादी किसी और के साथ करना चाहते हैं, लेकिन वो बालिग हैं और ऐसे में उन्हें अपना जीवनसाथी चुनने का पूरा अधिकार है। इसके बाद कपल ने शादी कर ली। शादी के बाद मोनालिसा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनका परिवार उनकी कहीं और शादी करना चाहता था, लेकिन अब वो खुश हैं।
यह भी पढ़ें- राजपाल यादव की दूसरी पत्नी राधा कौन हैं? चेक बाउंस मामले में एक्टर संग ठहराई गईं दोषी
View this post on Instagram
महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा को अपनी फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' से ब्रेक देने वाले निर्देशक सनोज मिश्रा मोनालिसा की शादी को लव जिहाद बताया है। उन्होंने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखकर कहा है कि ये उनकी जिंदगी का सबसे बुरा दिन है। उनकी मानें तो वो मोनालिसा को मां गंगा का अवतार मानते थे और इसलिए उन्होंने फिल्म में मौका भी दिया था, लेकिन फिलहाल वो बहुत दुखी हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।