herzindagi
Viral girl Ananda Radha koun hai

Magh Mela Viral Girl: कौन है माघ मेला में वायरल हो रही Ananda Radha Goswami? मोनालिसा, बासमती के बाद इंटरनेट पर छाईं

Viral Girl Ananda Radha Goswami: प्रयागराज में संगम तट पर लगने वाले माघ मेला में बासमती के बाद एक और लड़की वायरल हो रही है, जिसका नाम आनंदा राधा गोस्वामी है। नीचे लेख में जानिए कौन यह लड़की और किस शहर से रखती हैं ताल्लुक?
Editorial
Updated:- 2026-01-16, 11:10 IST

Ananda Radha Goswami Kaun Hain: प्रयागराज में चल रहे माघ मेला 2026 की चर्चा इन दिनों सोशल मीडिया बढ़ गई है। इसके पीछे का कारण कुछ और नहीं बल्कि एक चेहरा है। कुंभ और माघ मेले में अक्सर कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आती हैं जो रातों-रात इंटरनेट पर छा जाती हैं। बीते दिन जहां बासमती नाम की एक लड़की ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा, तो इस बार आनंदा राधा गोस्वामी वह चेहरा बनी हैं, जिन्हें लोग नेचुरल ब्यूटी की मिसाल मान रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के संगम तट पर लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच से निकलकर आनंदा राधा की सादगी और उनके पहनावे ने करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया है। मोनालिसा और बासमती के बाद अब आनंदा राधा गोस्वामी इंटरनेट की नई वायरल गर्ल बन गई हैं। चलिए जानते हैं कौन हैं सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही आनंदा राधा?

कौन है आनंदा राधा गोस्वामी?

Ananda Radha Goswami

आनंदा राधा गोस्वामी मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। वह माघ मेले के दौरान संगम तट पर अपनी छोटी सी दुकान पर मालाएं और पूजा-पाठ से जुड़ी सामग्री बेचते हुए नजर आई हैं। उनकी सादगी और पारंपरिक बंगाली लुक ने उन्हें सबसे अलग बना दिया है। वह माथे पर लाल सिंदूर, बड़ी बिंदी,आंखों में गहरा काजल और गले में देवी दुर्गा का पेंडेंट पहने हुए हैं।

इसे भी पढ़ें- Maha Kumbh Viral Women: महाकुंभ के एक महीने में इन महिलाओं को सोशल मीडिया पर किया गया सबसे ज्यादा सर्च, यहां देखें नाम

सोशल मीडिया पर क्यों हैं चर्चा में?

ananda radha viral girl ke bare mein

अब अगला सवाल आता है कि वह सोशल मीडिया पर क्यों वायरल हो रही है? इंटरनेट पर उनके वायरल होने की सबसे बड़ी वजह उनका नो-फिल्टर लुक है।

आनंदा राधा की सादगी फोटोग्राफर्स और व्लॉगर्स को काफी पसंद आई। संगम पर आने वाले कई यूट्यूबर्स और फोटोग्राफर्स ने उनके वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिए, जिसके बाद उनके फॉलोअर्स की संख्या तेजी से बढ़ने लगी। इसके बाद लोग उनकी तुलना पुरानी वायरल गर्ल्स जैसे मोनालिसा से कर रहे हैं।

कब से कब तक चलेगा माघ मेला 2026?

magh mela 2026 viral girls

प्रयागराज में होने वाले माघ मेला का आयोजन पौष पूर्णिमा से शुरू होकर महाशिवरात्रि तक चलता है। इस बार यह पर्व 03 जनवरी से लेकर 15 फरवरी, 2026 तक चलेगा। 

इसे भी पढ़ें- Magh Mela 2026 में वायरल हो रही बासमती कौन हैं? मोनालिसा के बाद बटोर रही सुर्खियां

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ

Image Credit- Herzindagi, google viral post



यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।