
3 जनवरी 2026 से शुरू हो रहे माघ मेला में जाने के लिए लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अगर आपने अभी तक अपनी यात्रा की बुकिंग नहीं करवाई है, तो मेला शुरू होने के बाद आपको टिकट मिलने में परेशानी होगी। कई लोग माघ मेला में VIP पास बनवाने के लिए सर्च कर रहे हैं। कई लोग इंटरनेट पर यह सर्च कर रहे हैं कि माघ मेला में VIP पास कैसे बनवाएं, इसके क्या फायदे हैं और इसकी कीमत कितनी होती है। अगर आप भी माघ मेला में VIP पास के जरिए जाने का प्लान कर रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको पास ऑनलाइन या ऑफलाइन कहां से मिलेगा, इसके बारे में विस्तार से बताएंगे।
माघ मेले के लिए अभी अधिकारियों की तरफ से कोई VIP पास जारी नहीं की गई है। अधिकारियों और मीडिया पास जैसी सुविधाएं हैं, उसकी बुकिंग आप ऑफलाइन पंडाल के पास से कर सकती हैं। जिस तरह आपने महाकुंभ मेला में वीआईपी पास की सुविधा देखी थी, वैसी अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
अन्य निजी और सरकारी वेबसाइट पर भी फिलहाल कोई सरकारी विशेष आधिकारिक VIP पास टिकट सिस्टम ऑनलाइन या ऑफलाइन जारी होने की सूचना उपलब्ध नहीं है। इसलिए, अगर किसी ऐप पर आपको ऐसी सुविधा मिल रही है, तो पहले उसकी पूरी तरह से जांच कर लें।

माघ मेला में जा रहे यात्रियों को पैकेज की सुविधा मिल रही है। पैकेज की खासियत यह है कि इसमें आपको केवल बुकिंग करनी है और आपके पूरी यात्रा की जिम्मेदारी ऑपरेटर की होगी। इसमें आपको टेंट + गाइड + भोजन + अन्य सेवाएं, जिसमें बोट राइडिंग से लेकर आस-पास के मंदिर में घुमाने की सुविधा भी दी जाती है।
इसे भी पढ़ें- Magh Mela 2026: ट्रेन, बस या फ्लाइट? माघ मेला जाने का प्लान कर रही हैं तो जानें सबसे सस्ता और आरामदायक तरीका

इसे भी पढ़ें- Magh Mela Prayagraj 2026: प्रयागराज पहुंचकर माघ मेला संगम क्षेत्र पहुंचने के लिए कहां से मिलेगा सीधा रिक्शा या ऑटो? यहां पढ़ें
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।