herzindagi
image

Magh Mela 2026 में वायरल हो रही बासमती कौन हैं? मोनालिसा के बाद बटोर रही सुर्खियां

प्रयागराज में माघ मेला 2026 (Magh Mela 2026) की शुरुआत हो चुकी है। इस मेले का समापन 15 फरवरी को होना है। मेले में आई एक लड़की का वीड‍ियो खूब वायरल हो रहा है ज‍िसका नाम बासमती (who is viral girl basmati in magh mela 2026) है। लोगों ने बासमती की खूबसूरती देख नई मोन‍ाल‍िसा का नाम दे द‍िया है।
Editorial
Updated:- 2026-01-08, 14:36 IST

Magh Mela Viral Girl Basmati: प्रयागराज की पावन धरती पर माघ मेला 2026 (Magh Mela 2026) की भव्‍य शुरुआत हो चुकी है। ये शहर यूपी का एक धर्मिक स्‍थल है। प‍िछले साल यानी 2025 में जनवरी के महीने में महाकुंभ मेले की शुरुआत हुई थी। इस दौरान करीब 25 करोड़ से ज्‍यादा श्रद्धालुओं ने संगम स्‍नान क‍िया था। अब इन द‍िनों माघ मेले में भी भक्‍तों का हुजूम उमड़ चुका है।

आपको याद होगा क‍ि महाकुंभ में मोनाल‍िसा नाम की लड़की खूब वायरल हुई थी। इनकी क‍िस्‍मत पूरी तरह से बदल गई थी। फ‍िल्‍म का ऑफर तक म‍िल गया था। अब माघ मेले में बासमती नाम की लड़की खूब सुर्खियां बटोर रही है। इनकी खूबसूरती लोगों को अपना दीवाना बना रही ह‍ै। सोशल मीड‍िया पर कई लोग बासमती का वीड‍ियो भी शेयर कर रहे हैं। हम आपको बासमती के बारे में व‍िस्‍तार से जानकारी दे रहे हैं।

who is viral girl basmati in magh mela 2026 (2)

बासमती की खूबसूरती खींच रही लोगों का ध्‍यान (Viral Girl Basmati Beauty)

आपको बता दें क‍ि प्रयागराज में संगम तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच बासमती अपनी सादगी और मासूमियत से लोगों का ध्यान खींच रही हैं। देखते ही देखते वो वायरल गर्ल बन गई। बासमती माघ मेले में किसी खास मकसद से नहीं, बल्कि स्नान करने के लिए आई थीं। यहां आने के बाद उन्होंने रोजी-रोटी के लिए माला और दातून बेचने का काम शुरू कर द‍िया।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by 🌍WOrLd_❤️_InFo_GK.🫵🏻 (@world_info_gk)

यह भी पढ़ें- Magh Mela 2026 में शाम‍िल होने जा रहीं हैं प्रयागराज? स्‍नान के बाद Alopi Devi Mandir का जरूर करें दर्शन, ये है पूरा ट्रैवल गाइड

कजरारी आंखें बासमती को बना रहीं खास

इसी दौरान किसी ने उनका वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बासमती की खूबसूरती ही उनकी सबसे बड़ी पहचान बन गई है। लोग कह रहे हैं क‍ि यही नेचुरल ब्‍यूटी है। कजरारी आंखें और चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान ही उन्‍हें खास बना रही है। सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें देखकर पिछले साल महाकुंभ 2025 में वायरल हुई मोनालिसा को याद कर रहे हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by SARCASTIC BABAJI | Govind Rajawat (@sarcastic_babaji)

बासमती को द‍िया नई मोनाल‍िसा का नाम

इसी वजह से लोग बासमती को नई मोनालिसा भी कहने लगे हैं। बासमती की लोकप्रियता दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीड‍ियोज को लोगों का जबरदस्‍त सपोर्ट म‍िल रहा है। लोग बासमती की आंखों, मुस्कान और सादगी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Magh Mela 2026: त्रिवेणी संगम में स्नान करने का क्या है महत्व? कैसे मिलती है मोक्ष की प्राप्ति

कब से शुरू हुआ माघ मेला 2026? (When Magh Mela 2026 Started)

प्रयागराज की पावन धरती पर 3 जनवरी 2026 से माघ मेला शुरू हो चुका है। इसका समापन 15 फरवरी को होना है। माघ मेले में शाम‍िल होने के ल‍िए भारी संख्‍सा में लोग पहुंच रहे हैं।

साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।