herzindagi
Magh Mela 2026 official rate list of boats

Magh Mela 2026: अरैल घाट से संगम घाट तक कैसे जाएं? यहां जानें नाव का किराया

Magh Mela 2026 Boat Fare: क्या आप माघ मेला 2026 प्रयागराज जा रहे हैं और वहां जाकर नाव की यात्रा करना चाहते हैं? आज के इस लेख में हम आपको अरैल घाट से संगम घाट तक पहुंचने के लिए नाव का किराया क्या है इसके बारे में बताने जा रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-06, 16:44 IST

Arail Ghat to Sangam Boat Ticket Price: प्रयागराज में माघ मेला का आयोजन 03 जनवरी, 2026 से हो चुका है। इस मेले में दूर-दूर से श्रद्धालु स्नान करते हैं और लेटे हुए हनुमान जी के दर्शन करते हैं। यहां आने वाले भक्त त्रिवेणी संगम पर जाकर स्नान करने की इच्छा रखते हैं। महाकुंभ में होने वाली घटना को देखते हुए इस बार माघ मेले के दौरान प्रशासन ने आवागमन के लिए कई इंतजाम किए हैं। अरैल घाट यमुना तट पर स्थित है, जो एक प्रमुख केंद्र है। खासकर उन लोगों के लिए जो आराम से स्नान करना या संगम घाट तक पहुंचना चाहते हैं। बता दें कि अरैल से संगम घाट पहुंचने के लिए नाव बेस्ट ऑप्शन होता है। किनारे पर नाव की सुविधा होती है। अगर आप भी अरैल से संगम घाट जाना चाहते हैं और किराया जानना चाहते हैं, तो इस लेख में आज हम आपको बोट फेयर के बारे में बताने जा रहे हैं।

अरैल घाट से संगम नाव का किराया (Arail Ghat to Sangam Boat Fare)

naav se sangam pahuchane ka kiraya kitna hai

अरैल से संगम जाने के लिए आप अपनी सुविधा के हिसाब से नाव ले सकते हैं। बता दें कि आप अगर सिंगल या अपने परिवार के लिए बोट का सफर कर रहे हैं, तो उसके लिए उसे बुक कर सकते हैं। ऐसा करने से उसमें कोई अनजान या अन्य व्यक्ति नहीं बैठेगा। आधिकारिक नाव किराया लिस्ट के अनुसार अरैल घाट और मेला घाट से संगम तक का एक तरफ का किराया 75 रुपये प्रति व्यक्ति तय किया गया है। सामान्य दिनों या कम भीड़ में यह 50-100 रुपये के बीच रहता है।

इसे भी पढ़ें- Magh Mela 2026: साल 2024 से कितना अलग होगा इस साल का माघ मेला, तैयारी से लेकर सुविधा तक, हर डिटेल्स जानें यहां

नाव बुक करने पर कितना होगा किराया?

Arail Ghat to Sangam boat price

अगर आप परिवार या दोस्तों के साथ नाव की सवारी करना चाहते हैं,तो पूरी नाव बुक करना होगा। पूरी नाव का किराया 500 रुपये से 1200 रुपये तक हो सकता है। यह इस पर निर्भर करता है कि आप केवल संगम स्नान करके लौटना चाहते हैं या कुछ समय वहां रुकना चाहते हैं। अगर आप मोटर बोट से संगम जाना चाहते हैं, तो इसे भी बुक कर सकते हैं। स्पीड बोट का किराया लगभग 150-200 रुपये प्रति व्यक्ति तक हो सकता है।

अरैल घाट कहां स्थित है?

माघ मेला मतलब संगम और संगम मतलब माघ मेला। अमूमन लोग जो दूसरे शहर से आते हैं उनके दिमाग में यह होता है कि उन्हें संगम पहुंचना है। हालांकि मेला के दौरान रास्तों को बांट दिया जाता है। बता दें कि अगर आप अरैल घाट संगम के दूसरे यानी नैनी क्षेत्र की ओर स्थित है। यहां से संगम जाने के लिए नाव सबसे आसान रास्ता है। इसके अलावा अगर आप पैदल जाना चाहते हैं, तो पीपा पुल के जरिए जा सकते हैं। मेले के दौरान मुख्य मार्गों पर वाहनों का प्रवेश वर्जित या डायवर्ट कर दिया जाता है।

अरैल घाट से संगम कितनी दूर है?

Prayagraj magh mela

अरैल घाट से संगम की दूरी पानी और रास्ते से अलग-अलग है। अगर आप पानी के रास्ते संगम जाते हैं, तो इसकी दूरी लगभग 500 मीटर से 1 किलोमीटर के बीच है। नाव से पहुंचने में मात्र 10 से 15 मिनट का समय लगता है।

इसे भी पढ़ें- Magh Mela 2026 में शाम‍िल होने जा रहीं हैं प्रयागराज? स्‍नान के बाद Alopi Devi Mandir का जरूर करें दर्शन, ये है पूरा ट्रैवल गाइड

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ

Image Credit- Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।