image

Magh Mela 2026 Basant Panchami Snan: बसंत पंचमी क्यों खास है शाही स्नान? जानें धार्मिक महत्व

बंसत पंचमी के मौके पर कई सारी जगहों पर मां सरस्वती की पूजा होती है। ऐसे में अगर आप शाही स्नान करने के बारे में सोच रही हैं, तो इसका महत्व भी काफी अहम होता है। आइए आर्टिकल में विस्तार से इसके बारे में जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-22, 18:40 IST

Magh Mela 2026 Basant Panchami Snan: बसंत पंचमी का दिन बेहद खास होता है। इस दिन मां सरस्वती की पूजा होती है। साथ ही हर कोई अच्छी शिक्षा और उन्नती की कामना करते हैं। ऐसे में कई सारे लोग इस दिन शाही स्नान भी जरूर करते नजर आएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि माघ मेला जिसे हिंदू धर्म में काफी विशेष माना जाता है, तो संगम तट पर आस्था की डुबकी भी लोग लगाएं। ऐसा कहा जाता है कि आप अगर त्रिवेणी घाट में जाकर स्नान करेंगी, तो ये अत्यंत शुभ होता है। इससे सरस्वती जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आइए इसका धार्मिक महत्व के बारे में आपको बताते हैं।

बसंत पंचमी का क्या है धार्मिक महत्व?

बसंत पंचमी को मां सरस्वती की पूजा का पर्व माना जाता है। यह दिन ज्ञान, विद्या, बुद्धि और नई शुरुआत का प्रतीक है। शास्त्रों के अनुसार बसंत पंचमी से ऋतुओं में परिवर्तन होता है और प्रकृति में नई ऊर्जा का संचार बढ़ता है। इसी कारण इस दिन किए गए धार्मिक कार्यों का फल कई गुना बढ़ जाता है। इसलिए आप इस दिन संगम में स्नान करके अपने जीवन को और ज्यादा सफल बना सकती हैं।

4 - 2026-01-05T160410.069

माघ मेला 2026 में बसंत पंचमी पर शाही स्नान करने का महत्व

माघ मेला के दौरान बसंत पंचमी पर होने वाला स्नान शाही स्नान कहलाता है, ऐसा इलिए क्योंकि स्नान के साथ ही संगम का जल अत्यंत पवित्र और शक्तिशाली हो जाता है। ऐसे में आप मां सरस्वती को भी स्पर्श कर पाते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त कर पाते हैं। स्नान करने से पापों का नाश होता है, ग्रह दोष शांत होते हैं और विद्या और बुद्धि में वृद्धि होती है। इसलिए आप इस दिन स्नान करके बसंत पंचमी के दिन को खास बना सकती हैं।

2 - 2026-01-05T160411.696

यह भी पढ़ें- Magh Mela Pahla Shahi Snan 2026: कब पड़ेगा माघ मेला का पहला शाही स्नान? जानें तारीख और जरूरी जानकारियां

शाही स्नान से कैसे मिलती है विशेष कृपा?

शास्त्रों में बताया गया है कि बसंत पंचमी के दिन त्रिवेणी संगम में स्नान करने से ब्रह्मा, विष्णु और महेश की संयुक्त कृपा प्राप्त होती है। यह दिन मोक्ष की ओर ले जाने वाला माना जाता है, खासकर जब स्नान के साथ दान और जप भी किया जाए।

यह भी पढ़ें- Magh Mela 2026: कब से शुरू हो रहा है माघ मेला? शाही स्नान की सभी तिथियों, कल्पवास का महत्व समेत अन्य जरूरी बातें यहां जानें

बसंत पंचमी के मौके पर आप शाही स्नान का आनंद ले सकती हैं। इससे आपके जीवन में हमेशा सकारात्मकता बनी रहेगी। साथ ही माघ मेले का गंगा स्नान बेहद शुभ हो जाएगा।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Herzindagi/ Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;