
West Bengal Wedding Rituals: हमारे यहां भारत में कई तरह से शादियां होती हैं। जैसे आपने देखा होगा कि साउथ इंडिया में दिन में शादी होती है तो नॉर्थ में शाम के समय। हर जगह की रस्में भी अलग होती हैं। कहीं दूल्हा पगड़ी पहनता है, तो कहीं दुल्हनें खास तरह के गहने पहनती हैं, लेकिन क्या आपने कभी बंगाल की शादी देखी है? यहां की शादी बहुत ही सादगी भरी होती है और बंगाल की परंपराएं भी बहुत खास मानी जाती हैं।
आपने एक चीज बंगाल की शादिशें में जरूर नोटिस की होगी कि दूल्हा और दुल्हन दोनों सिर पर सफेद रंग का खास मुकुट पहनते हैं। ये मुकुट सिर्फ सजावट के लिए नहीं होता, बल्कि इसके पीछे कई सांस्कृतिक और धार्मिक मान्यताएं भी जुड़ी होती हैं। बंगाली शादी की कई रस्मों में इस मुकुट का खास महत्व माना गया है। आज हम आपको इसके पीछे की खास वजह बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं-
-1773214595420.jpg)
बंगाली शादी में दूल्हे जो अपने सिर पर सफेद रंग का मुकुट पहनते हैं, उसे टोपर कहा जाता है। वहीं दुल्हन के सिर पर भी इसी तरह का सुंदर मुकुट पहनाया जाता है। ये दोनों ही मुकुट हल्के सफेद रंग के होते हैं। इनका डिजाइन भी बहुत यूनिक होता है। बंगाली शादी में इन्हें पहनना बहुत जरूरी होता है। यही चीज बंगाली दूल्हा-दुल्हन की पहचान भी मानी जाती है।
यह भी पढ़ें- China Wedding Rituals: अजीबोगरीब रस्म; बेटी की विदाई पर पिता को क्यों मारा जाता है कोड़ा? जानें इसके पीछे का सच
बंगाली शादी में जो दूल्हा दुल्हन मुकुट पहनते हैं, उसे आमतौर पर शोलापिथ नाम की खास सामग्री से बनाकर तैयार किया जाता है। ये एक तरह के पौधे से मिलने वाला पदार्थ होता है। ये दिखने में एकदम सफेद रंग का होता है। इसे मशीन से नहीं बल्कि हाथ से बनाया जाता है। कारीगर इसमें कई तरह के सुंदर डिजाइन बनाते हैं।
यह भी पढ़ें- मायके की सलामती या ससुराल की खुशहाली, शादी में विदाई के समय बेटी पीछे की ओर क्यों फेंकती है चावल?
बंगाली संस्कृति में इस मुकुट को बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इसे पहनने से दूल्हा-दुल्हन को बुरी नजर नहीं लगती है। ऐसा भी माना जाता है कि शादी में ये मुकुट पहनना नए जीवन की अच्छी शुरुआत का संकेत होता है।
-1773214620425.jpg)
बंगाल में शादी के समय दूल्हा और दुल्हन को भगवान का रूप माना जाता है। इसलिए उन्हें सम्मान देने के लिए सिर पर मुकुट पहनाया जाता है। इससे उन्हें भगवान का आशीर्वाद भी मिलता है और उनका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहता है। ये भी मान्यता है कि जब दूल्हा-दुल्हन ये मुकुट पहनते हैं तो ये समानता का संदेश भी देता है।
यह भी पढ़ें- शादी से पहले तोड़ दिए जाते हैं दुल्हन के दो दांत, क्या आपने सुनी है ये रस्म?
साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह भी पढ़ें- क्या होता है Vedic Vivah? कथावाचक श्री इंद्रेश जी की शादी में अपनाई जा रही हैं प्राचीन विधियां
Image Credit- pinterest/Priti/Maushumy Khan/partho ghosh/𝔽₰ɑꪑ𝘦 ❍Ƒ Ꮭ𝗈𝕧є ᥫ᭡፝֟፝֟
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।