
Mishti Doi Recipe: जब मीठे की बात आती है, तो बंगाल की मिठाइयों का कोई मुकाबला नहीं होता। अब अगर इन मिठाइयों का नाम पूछा जाए, तो यकीनन रसगुल्ले और संदेश ही आता है, लेकिन एक और मिठाई जो पूरी देश में मशहूर है और वह है मिष्टी दोय। इसका बेहतरीन स्वाद वीकेंड को खास बना सकता है। मिट्टी के बर्तन में जमने के कारण इसमें आने वाली सौंधी खुशबू इसे दुनिया की बाकी मिठाइयों से अलग बनाती है। अगर आप इस वीकेंड कुछ खास और झटपट बनने वाला मीठा तलाश रहे हैं, तो मिष्टी दोई सबसे बेहतरीन विकल्प है। नीचे पढ़ें रेसिपी-

इसे भी पढ़ें- Winter Special Dishes: सर्दियां खत्म होने से पहले-पहले जरूर चख लें ये 5 लाजवाब डिशेज, वरना पूरे साल करेंगी मिस
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit- shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
मिष्टी दोई बनाने की रेसिपी
सबसे पहले एक चौड़े और भारी तले वाले बर्तन में दूध को उबालने के लिए रखें।
आंच को मध्यम रखें और दूध को बीच-बीच में चलाते रहें।
दूध को तब तक पकाएं, जब तक कि वह अपनी मात्रा से लगभग आधा न रह जाए, तो इसमें आधा कप चीनी डाल दें।
इसके बाद एक पैन बची हुई आधा कप चीनी डालें और धीमी आंच पर चलाते हुए गर्म करें।
चीनी पूरी तरह पिघलकर शहद जैसा रंग ले ले, तब गैस बंद कर दें और इसमें थोड़ा सा गर्म दूध डालकर मिलाएं।
इस भूरे मिश्रण को पहले पकाए गए दूध वाले बर्तन में डाल दें। अब कैरामेल वाले दूध को थोड़ा ठंडा होने दें।
अब दही के जामन को एक कटोरी में अच्छी तरह फेंट लें और दूध में मिला दें।
इस तैयार मिश्रण को अब मिट्टी के कुल्हड़ या किसी बर्तन में डालें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।