herzindagi
winter dishes

Winter Special Dishes: सर्दियां खत्म होने से पहले-पहले जरूर चख लें ये 5 लाजवाब डिशेज, वरना पूरे साल करेंगी मिस

सर्दियों का मौसम खाने-पीने के शौकीनों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होता है। इस दौरान बाजारों में कई तरह की चीजें म‍िलती हैं जो खाने में खूब पसंद की जाती हैं। हालांक‍ि, जैसे ही मौसम बदलता है ये खास डिशेज किचन और बाजार दोनों से गायब होने लगती हैं। इसलिए सर्दियां खत्म होने से पहले इन्हें जरूर ट्राई कर लेना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2026-02-05, 12:49 IST

Winter Dishes You Must Try Before Season Ends: सर्दियां खत्‍म होने को हैं। ये मौसम भले ही अपने साथ कई सारी समस्‍याएं लेकर आता है, लेक‍िन खाने-पीने के मामले में बहुत सही रहता है। इस दौरान लगभग सभी घरों में कई तरह के व्‍यंजन बनाए जाते ह‍ैं। अब जब सर्दी जाने वाली है तो आप इससे पहले कुछ ड‍िशेज ट्राई कर लें, वरना बाद में आप म‍िस करेंगी।

आज हम आपको अपने इस लेख में कुछ ऐसे ही व्‍यंजनों के बारे में बताने जा रहे हैं ज‍िन्‍हें आपको जरूर बनाना चाह‍िए, वरना गर्मियों में इन्‍हें खाने का कोई म‍जा नहीं म‍िलेगा। आइए जानते हैं-

winter dishes  (1)

सरसों का साग और मक्के की रोटी

सर्दियों की पहचान बन चुका सरसों का साग इस मौसम में सबसे ज्‍यादा पसंद कि‍या जाता है। हरी सरसों, बथुआ और पालक से बना ये साग देसी घी के साथ खाया जाए तो मजा ही आ जाता है। मक्के की रोटी के साथ इसका कॉम्बिनेशन जबरदस्‍त लगता है। गर्मी शुरू होते ही हरी सरसों मिलनी बंद हो जाती है, इसलिए इसे अभी जरूर खा लें।

यह भी पढ़ें- Nepali Winter Dishes: सर्दियों में लेना है कुछ अलग स्वाद, तो ट्राई करें थुकपा और गुंड्रुक जैसी ये 5 नेपाली रेसिपीज, भारतीय रसोई के लिए हैं परफेक्ट

गाजर का हलवा

गाजर का हलवा तो सर्दियों की शान होता है। लाल गाजर से बना ये हलवा सभी को खूब पसंद आता है। दूध और घी में पककर तैयार हुआ हलवा ठंड में एनर्जी भी देता है और स्वाद में भी लाजवाब होता है। हालांक‍ि, गर्मियों में मिलने वाली गाजर से वो बात नहीं बनती है, इसलिए असली स्वाद लेना है तो अभी इसे म‍िस न करें।

बाजरे की रोटी और लहसुन की चटनी

सर्दियों में बाजरे की रोटी का स्वाद अलग ही होता है। इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और शरीर में गर्माहट भी बनी रहती है। इसके साथ आप लहसुन की तीखी चटनी जरूर खाएं।

यह भी पढ़ें- ठंड में 'गर्माहट का तड़का'! इस मौसम में जरूर चखें ये 6 देसी व्यंजन; जान लें इसे बनाने की आसान रेस‍िपी

गर्म-गरम मूंगफली और भुने चने

सर्दियों में सड़क किनारे मिलने वाली गरमा-गरम मूंगफली और भुने चने का मजा ही कुछ और होता है। आप इसे सर्दियों में छत पर धूप में बैठकर खा सकती हैं। ये हल्का-फुल्का स्नैक है, जो स्वाद के साथ ताकत भी देता है।

winter dishes  (2)

त‍िल के लड्डू और चिक्की

सर्दियों में तिल से बनी चीजें खूब खाईं जाती हैं। तिल के लड्डू और चिक्की शरीर को अंदर से गर्म रखते हैं। गुड़ और तिल का कॉम्बिनेशन स्वाद में तो अच्‍छा होता ही है, साथ ही ये सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है।

यह भी पढ़ें- सर्दियों में द‍िल्‍ली-मुंबई के इन जगहों पर सजती है जायके की दुन‍िया, जरूर करें ट्राई

सर्दियों की ये डिशेज सिर्फ स्वाद के लिए नहीं, बल्कि मौसम के हिसाब से शरीर की जरूरत भी पूरी करती हैं। गर्मी आते ही न इनका स्वाद वैसा रहता है और न ही इन्हें खाने का मन करता है। इसील‍िए कहा जाता है क‍ि सर्दियां खत्‍म होने से पहले-पहले इन्‍हें खा ल‍िया जाए।

साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/Ai Generated

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।