herzindagi
nepali winter dishes

Nepali Winter Dishes: सर्दियों में लेना है कुछ अलग स्वाद, तो ट्राई करें थुकपा और गुंड्रुक जैसी ये 5 नेपाली रेसिपीज, भारतीय रसोई के लिए हैं परफेक्ट

सर्दियों में कुछ गरमा-गरम और चटपटा खाने का मन करता है। ऐसे में नेपाली व्‍यंजनों से बेहतर क्‍या ही हो सकता है। ये स्‍वाद से तो भरपूर होते ही हैं, इन्‍हें खाने से पेट भी जल्‍दी भर जाता है। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही नेपाली व्‍यंजनों के बारे में बता रहे हैं ज‍िन्‍हें आप भी अपने घर पर सर्दियों में बना सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-13, 15:58 IST

Nepali Winter Dishes: सर्दियां भले ही अच्‍छी लगती हों, लेक‍िन ये मौसम अपने साथ कई सारी समस्याएं लेकर आता है। इस मौसम में अपनी सेहत का जरूरत से ज्‍यादा ख्‍याल रखना होता है। वहीं खानपान पर भी व‍िशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है। दरअसल, इस दौरान कुछ गर्म, स्‍वाद‍िष्‍ट और चटपटा खाने का मन करता है। ऐसे में नेपाली व्‍यंजनों से बेहतर क्‍या ही हो सकता है।

कुछ नेपाली ड‍िशेज ऐसे हैं ज‍िन्‍हें खाने से शरीर को गर्माहट मि‍लती है, स्‍वाद भी भरपूर होते हैं, और तो और इन्‍हें बनाना भी बहुत आसान होता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही नेपाली ड‍िशेज के बारे में बताने जा रहे हैं, ज‍िसे आपको सर्दियों में जरूर ट्राई करना चाह‍िए। आइए जानते हैं-

थुकपा (Thukpa)

nepali winter dishes thukpa

थुकपा नेपाल की सबसे फेमस और स्‍वाद‍िष्‍ट व‍िंटर ड‍िश (Nepali Winter Dish Thukpa) है। दरअसल, ये एक तरह का नूडल सूप है। इसे बनाने के ल‍िए हरी सब्‍ज‍ियाें, लहसुन, अदरक और कुछ हल्‍के मसालों का इस्‍तेमाल क‍िया जाता है। सर्दियाें में ये शरीर को गर्म रखता है। आप इसे वेज या नॉनवेज दोनों तरह से बना सकती हैं।

यह भी पढ़ें- घर की खूबसूरती ही नहीं, खाने का जायका भी बढ़ाते हैं ये 5 फूल; एक बार जरूर करें ट्राई

गुंड्रुक (Gundruk)

nepali winter dishes aloo tama (1)

नेपाल के ट्रेड‍िशनल ड‍िश की बात करें तो गुंड्रुक (Gundruk Fermented Dish) उन्‍हीं में से एक है। इसे सरसों, मूली या फूलगोभी के पत्तों को सुखाकर और फर्मेंट करके बनाया जाता है। ठंड में इसे सब्‍जी या सूप के रूप में इस्‍तेमाल कर सकती हैं। ये टेस्‍ट में थोड़ा खटास ल‍िए होता है। खास बात ताे ये है क‍ि गुंड्रुक डाइजेशन के ल‍िए बहुत अच्‍छा है।

आलू तामा (Aloo Tama)

nepali winter dishes aloo tama

आलू तामा नेपाल की ट्रेड‍िशनल सब्‍जी है। इसमें आलू और बांस की कोपलों (तामा) का इस्तेमाल क‍िया जाता है। ये स्वाद में थोड़ा खट्टा और स्‍पाइसी होता है। सर्दियों में तो ये खूब खाई जाती है। इसकी सबसे बड़ी खास‍ियत ये है क‍ि इसे आप रोजाना की डाइट में भी शाम‍िल कर सकती हैं।

मोमोज (Momo)

nepali winter dishes momos

मोमोज तो हमारे यहां भारत में खूब पसंद क‍िए जाते हैं। ये खाने में बहुत स्‍वाद‍िष्‍ट होते हैं। इसकी तीखी चटनी खाने का मजा दोगुना कर द‍ेती है। नेपाल में मोमोज (Nepali Momos) को गरम-गरम स्टीम करके खाया जाता है। सब्जी, पनीर या चिकन फ‍िल‍िंग वाले मोमोज खाने से पेट जल्‍दी भर जाता है।

यह भी पढ़ें- Protein Rich Curries: स्वाद भी, सेहत भी! सर्दियों में जरूर खाएं प्रोटीन से भरपूर ये 6 तरह की कढ़ी

सेल रोटी (Sel Roti)

nepali winter dishes sel roti

नेपाल के ट्रेड‍िशन व्‍यंजनों की बात होती है ताे सेल रोटी का नाम भी जरूर ल‍िया जाता है। इसे चावल के आटे से बनाकर तैयार क‍िया जाता है। ये बाहर से क्र‍िस्‍पी और अंदर से सॉफ्ट होती है। सर्दियों में इसे चाय या दही के साथ खाना लोग पसंद करते हैं।

तो अगर आप भी सर्दियों में कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो ये नेपाली ड‍िशेज जरूर ट्राई कर‍िएगा। ये हमारे शरीर को जरूरी पोषण देने के साथ-साथ खाने में भी स्‍वाद‍िष्‍ट लगते हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/Ai generated

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।