herzindagi
image

घर की खूबसूरती ही नहीं, खाने का जायका भी बढ़ाते हैं ये 5 फूल; एक बार जरूर करें ट्राई

इंड‍िया में घरों की खूबसूरती बढ़ाने के ल‍िए कई तरह के सुंदर-सुंदर फूल लगाए जाते हैं, लेक‍िन क्‍या आप जानती हैं क‍ि कुछ फूल ऐसे भी हैं जो खाने का स्‍वाद बढ़ाने का काम करते हैं? यहां हम आपको कुछ ऐसे ही फूलों के बारे में बता रहे हैं। एक बार आप इन्‍हें जरूर ट्राई करें।
Editorial
Updated:- 2026-01-08, 16:18 IST

हमारे यहां भारत में कई तरह के खूबसूरत फूल लगाए जाते हैं। आमतौर पर लोग घर की खूबसूरती बढ़ाने के ल‍िए सुंदर-सुंदर फूल लगाते हैं। इनका काम स‍िर्फ स‍िर्फ घर, बालकनी या गार्डन की खूबसूरती बढ़ाने का ही नहीं होता है बल्‍क‍ि कुछ फूल ऐसे भी हैं जो हमारी सेहत को जबरदस्‍त फायदे पहुंचाते हैं और तो और खाने का स्‍वाद भी दोगुना कर देते हैं।

पुराने जमाने में तो लोग मौसम के हिसाब से फूलों को सब्जी, दाल या मिठाइयां बनाते थे। आज भी कुछ जगहों पर खाने में फूलों का इस्‍तेमाल होता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही फूलों के बारे में बताने जा रहे हैं जो खाने का स्‍वाद बढ़ा देते हैं। आइए जानते हैं-

केले का फूल

दक्षिण और पूर्वी भारत (South and East India) में केले का फूल बड़े चाव से खाया जाता है। इसे साफ करके भिगोकर और बारीक काटकर सब्जी या दाल में डाला जाता है। इसका स्वाद हल्का और अलग होता है। अगर आप भी कुछ स्‍वाद‍िरूट ट्राई करना चाहती हैं तो एक बार ये तरीका अपनाकर देख‍िए।

flowers that increase the taste of food (1)

कद्दू का फूल

भारत में स‍िर्फ कद्दू की सब्‍जी ही नहीं, उसके फूल भी खूब खाए जाते हैं। आप इसकी सब्‍जी या पकौड़े भी बना सकती हैं। जो लोग कद्दू खाने में मुंह बनाते हैं, वो इसके फूल से बने व्‍यंजनों को चटकारे ले-लेकर खाते हैं।

यह भी पढ़ें- Lohri Special Recipes: स्वाद के साथ घुलेगा प्यार! लोहड़ी पर जरूर बनाएं ये 5 ट्रेड‍िशनल ड‍िश

तोरई का फूल

तोरई की तरह उसके फूल भी खाए जाते हैं। इसके फूल काफी छोटे और सॉफ्ट होते हैं। आप इसकी स्‍पाइसी बना सकती हैं। इसकी सब्‍जी बनाने में आप आलू या चने का इस्‍तेमाल कर सकती हैं। इससे फूल का हल्का कसैलापन कम हो जाएगा।

पलाश के फूल

पलाश के लाल-नारंगी फूल घरों को शोभा बढ़ाने का काम करते हैं। ये द‍िखने में ज‍ितने खूबसूरत होते हैं, खाने में उससे कहीं ज्‍यादा स्‍वाद‍िष्‍ट भी होते हैं। आप कुछ अलग तरह की सब्‍जी बनाना चाहती हैं तो एक बार पलाश के फूलों की सब्‍जी जरूर बनाइए। सि‍र्फ सब्‍जी ही नहीं, आप शरबत या हर्बल टी भी बना सकती हैं।

flowers that increase the taste of food (2)

गुलाब के फूल

देसी गुलाब की पंखुड़ियां भी खाने में खूब इस्तेमाल की जाती हैं। गुलकंद, शरबत, खीर और मिठाइयों में गुलाब स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ा देता है। अगर आप अच्‍छी वाली चाय पीना चाहती हैं तो उसमें भी गुलाब की पंखुड़‍ियों का इस्‍तेमाल कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- गुलाब की फ्रेश पंखुडियों से बनाएं शरबत, मिनटों में तैयार होगी रिफ्रेशिंग ड्रिंक

तो अगर आप भी रोज-रोज वही सब्जियां खाकर बोर हो गई हैं, तो इन फूलों को एक बार जरूर ट्राई करें। ये खाने का स्वाद बदलने के साथ-साथ हमारी पुरानी देसी रसोई की याद भी दिला देते हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/AI Generated

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।