
अक्सर हम खाने में पनीर, आलू और गोभी जैसी सब्जियों की भुजिया पराठा और रोटी के साथ खाना पसंद करते हैं। रोजाना घुमा-फिराकर एक जैसी सब्जी खा-खाकर मन भर जाता है। अब ऐसे में अमूमन महिलाएं रोटी-दाल के साथ कुछ ऐसी भुजिया बनाते हैं, जो खाने के स्वाद को दोगुना कर दे। ऐसे में आप सत्यानाशी के फूल की भुजिया बना सकती हैं। इस पौधे को अक्सर लोग एक जंगली कटीला पौधा समझकर नजर अंदाज कर देते हैं, लेकिन उसके चमकीले पीले फूलों में स्वाद और आयुर्वेद के कई गुण छिपे होते हैं।
ग्रामीण इलाकों में इसके फूलों की भुजिया बहुत चाव से खाई जाती है। यह डिश बनाने में जितनी आसान है, खाने में उतनी ही सोंधी और लाजवाब लगती है। अगर आप इस बार अपनी रसोई में कुछ अलग बनाना चाहती हैं, तो सत्यानाशी के फूलों की यह अनोखी रेसिपी आपके खाने का जायका दोगुना कर देगी।

इसे भी पढ़ें- Satyanashi Ki Sabji: आलू-मटर छोड़े इस बार बनाएं सत्यानाशी की सब्जी, आसान है रेसिपी
अगर आपको यह लेख पसंद आया है, तो इसे शेयर करें। रेसिपी से जुड़े आर्टिकल को पढ़ने के लिए जुड़े रहे हर जिंदगी के साथ।
Image Credit- Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
सत्यानाशी फूल की भुजिया बनाने की रेसिपी
सत्यानाशी के पीले फूल और कोमल बंद कलियों को निकालकर धूलें।
इन्हें ठंडे पानी से 2-3 बार धो लें और एक छलनी में रखकर सारा पानी सुखा लें।
अब एक कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें।
तेल गर्म होने पर जीरा, सूखी लाल मिर्च और ढेर सारा लहसुन डालें।
लहसुन की खुशबू जब आने के बाद बारीक कटे हुए आलू डाल दें।
आलू को सुनहरा होने तक मध्यम आंच पर भूनें।
आलू लगभग 70 प्रतिशत तक पक जाएं, तब इसमें धुले हुए सत्यानाशी के फूल और कलियां डाल दें।
इसके बाद ऊपर से हल्दी, नमक और काली मिर्च डालें।
ध्यान रहे, कि इन फूलों को बहुत ज्यादा पकाने की जरूरत नहीं होती है।
इसे बिना ढक्कन के 4-5 मिनट तक धीमी आंच पर भूनें।
भुजिया जब थोड़ी कुरकुरी दिखने लगे, तो गैस बंद कर दें। अब तैयार है आपकी गरमा-गरम सत्यानाशी की भुजिया।
इसे आप सादी अरहर की दाल और चावल के साथ साइड डिश के रूप में परोसें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।