
Phool Gobhi Chokha Recipe: भारतीय व्यंजन का मशहूर खाना दाल-चावल है, जिसे हर कोई पसंद करता है और कभी-भी खा सकता है। अक्सर लोग दाल-चावल के स्वाद को बढ़ाने के लिए आलू की भुजिया या चोखा बनाते हैं, लेकिन कई बार एक जैसा खा-खाकर मन भर जाता है। अब ऐसे में आप फूल-गोभी का चोखा एक बेहतर विकल्प है। यह न केवल स्वाद में लाजवाब होता है बल्कि फटाफट बन भी जाता है। अगर आप भी दाल-चावल के टेस्ट को दोगुना करना चाहती हैं, तो इसे एक बार जरूर ट्राई करें। आज के इस लेख में हम आपको फूल गोभी चोखा की मसालेदार रेसिपी बताने जा रहे हैं।


इसे भी पढ़ें- Phool Gobhi Fara: सर्दी में बनाएं गोभी के फरे वाली सब्जी, पढ़ें आसान रेसिपी
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@sutterstocks,gemini)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
फूल गोभी का चोखा बनाने की रेसिपी
सबसे पहले फूल गोभी के बड़े टुकड़ों कर उन्हें नमक के गुनगुने पानी में थोड़ी देर के लिए छोड़ दें।
इसके बाद इसे निकालकर चलनी या छन्नी में रखें ताकि पानी निकल जाए।
अब गोभी के टुकड़ों पर हल्का सा सरसों का तेल लगाकर उन्हें सीधे गैस की आंच पर भून या पानी में उबाल सकती हैं।
नरम होने के बाद निकालकर थाली में रखें, जिससे इसे मैश करने में आसानी होगी।
हल्का ठंडा होने के बाद हाथ या मैशर की मदद से मसल लें।
फिर कड़ाही में थोड़ा सरसों का तेल गरम कर बारीक कटा हुआ लहसुन और हरी मिर्च डालकर भूनें।
तड़का होने के बाद इसमें मैश की हुई गोभी में डालकर। बारीक कटा हुआ कच्चा प्याज और नमक डालें।
आखिर में ढेर सारा बारीक कटा हुआ हरा धनिया और आधा नींबू निचोड़ कर सर्व करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।