Sat Feb 21, 2026 | Updated 08:23 PM IST
herzindagi
Kele ke phool ki tasty bhaji recipe

देसी तरीके से बनाएं केले के फूल की सब्जी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे मेहमान; पढ़ें रेसिपी

Kele Ke Phool Ki Bhaji: अक्सर लोग कच्चे केले की सब्जी या कोफ्ते तो चाव से खाते ही हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि इसके फूल से भी बेहद लजीज भाजी तैयार की जा सकती है? नीचे पढ़ें रेसिपी-
Editorial
Updated:- 2026-02-20, 12:02 IST

Desi Style Kele Ke Phool Ki Sabji: लंच हो या डिनर अक्सर कभी समय यह सोचने में निकल जाता है कि क्या नया बनाए, जो बड़े-बच्चे सभी को पसंद आ जाए? अब ऐसे में मम्मियां आमतौर पर बाजार में मिलने वाली सब्जियों को अलग-अलग तरीके से बनाती हैं। अगर बात करें कच्चे केले की, तो अक्सर लोग इसका सब्जी या कोफ्ता बनाते और चावल रोटी के साथ बड़े चाव से खाते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि इसके फूल से भी बेहद लजीज भाजी तैयार कर सकती हैं। आयरन और पोषक तत्वों से भरपूर इसका सब्जी का सोंधापन और स्वाद इतना लाजवाब होता है कि इसके आगे आप नॉनवेज का स्वाद भी भूल जाएंगी। अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं। खासकर जब आपके घर मेहमान आए हों, तो आप केले के फूल की देसी तरीके से भाजी जरूर बनाएं। नीचे लेख में जानें इसे बनाने की आसान रेसिपी-

केले के फूल की भाजी बनाने की रेसिपी(Kele Ke Phool Ki Tasty Bhaji Recipe)

Kele ke phool ki sabji kaise banaye

  • सबसे पहले 500 ग्राम केले के फूल लें।
  • अब इसे अच्छे से धुलकर साफ करें और कुकर में डालकर उबालें।
  • अब प्लेट में चार हरी मिर्च, दो बड़े प्याज काटकर रखें।
  • इसके बाद गैस ऑन कर पैन में एक छोटी चम्मच तेल डालकर इसमें उबला गया केले का फूल डालें।
  • ऊपर से एक छोटा चम्मच नमक डालकर 10 मिनट ढककर पकाएं।
  • समय पूरा होने के बाद इसे प्लेट में निकालें और ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
  • अब कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें और इसमें जीरा कटी हुई हरी मिर्च प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
  • इसके बाद हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालकर सभी को मिलाएं।
  • अब इसमें टमाटर और नमक स्वादानुसार डालकर गलने तक पकाएं।
  • फिर इसमें केले के फूल और आधा गिलास पानी डालकर
  • कढ़ाई का ढक्कन ढककर बीच-बीच में चम्मच चलते हुए 10 मिनट तक पकाएं।
  • इसके बाद गैस बंद कर हरा धनिया डालकर मिक्स करें।

banana flower recipe

इसे भी पढ़ें- Recipe Of The Day: आलू-पनीर समोसा हुआ पुराना, इस वीकेंड बनाएं Mushroom Rice Cheese Samosa; ये रही रेसिपी

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ

Image Credit-Shutterstock


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

केले के फूल की सब्जी रेसिपी Recipe Card

केले के फूल की भाजी कैसे बनाएं?

Vegetarian Recipe
Total Time: 40 min
Prep Time: 20 min
Cook Time: 20 min
Servings: 8
Level: Low
Course: Others
Calories: 125
Cuisine: Indian
Author: Priyanka Yadav

Ingredients

  • 500 ग्राम- केले का फूल
  • एक छोटी चम्मच- हल्दी पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  • 4- टमाटर
  • 2 बड़ी साइज- प्याज
  • 2 चम्मच- तेल
  • एक छोटी चम्मच-जीरा
  • 4- हरी मिर्च
  • धनिया पत्ती

Step

  1. Step 1:

    केले के फूल को अच्छे से धुलकर साफ करें और कुकर में डालकर उबालें।

  2. Step 2:

    अब प्लेट में चार हरी मिर्च, दो बड़े प्याज काटकर रखें।

  3. Step 3:

    इसके बाद गैस ऑन कर पैन में एक छोटी चम्मच तेल डालकर इसमें उबला गया केले का फूल डालें।

  4. Step 4:

    ऊपर से एक छोटा चम्मच नमक डालकर 10 मिनट ढककर पकाएं।

  5. Step 5:

    समय पूरा होने के बाद इसे प्लेट में निकालें और ठंडा होने के लिए छोड़ दें।

  6. Step 6:

    अब कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें और इसमें जीरा कटी हुई हरी मिर्च प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें।

  7. Step 7:

    इसके बाद हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालकर सभी को मिलाएं।

  8. Step 8:

    अब इसमें टमाटर और नमक स्वादानुसार डालकर गलने तक पकाएं।

  9. Step 9:

    फिर इसमें केले के फूल और आधा गिलास पानी डालकर कढ़ाई का ढक्कन ढककर बीच-बीच में चम्मच चलते हुए 10 मिनट तक पकाएं।

  10. Step 10:

    इसके बाद गैस बंद कर हरा धनिया डालकर मिक्स करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।