Sun Mar 22, 2026 | Updated 01:16 AM IST HZ Awards 2026
Babool fali ki sabji kaise banate hain

Babool Fali Ki Sabzi: बीन्स-लोबिया छोड़े इस बार बनाएं बबूल फली की सब्जी, आसान है रेसिपी

खाने में रोजाना एक जैसी सब्जी और दाल खा-खाकर जब हम बोर हो जाते हैं, तो कुछ ऐसा बनाता हैं, जो न केवल यूनिक बल्कि स्वाद में भी लाजवाब हो। अगर आप भी कुछ ऐसा ट्राई करना चाहती हैं, तो बबूल की फली की सब्जी जरूर बनाएं। नीचे पढ़ें इसकी आसान रेसिपी-
Editorial
Updated:- 2026-03-09, 13:16 IST

Babool Fali Sabji Recipe: आमतौर पर जब हरी फली की सब्जी बनाने की बारी आती है, तो हम बाजार में बिकने वाली लोबिया, बीन्स या फिर सेम की सब्जी बनाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी बबूल की फली की सब्जी ट्राई की है? बबूल, जिसे अक्सर हम केवल दातुन करने या फिर कंटीले पेड़ के रूप में जानते हैं। गांवों में आज भी इसकी कच्ची और कोमल फलियों की सब्जी को लोग बड़े ही चाव से खाते हैं। यह न केवल स्वाद बल्कि सेहत के मामले में भी फायदेमंद होता है।

अगर आप वही पुरानी सब्जियां खाकर बोर हो गई हैं, तो इस बार बबूल की फली की सब्जी जरूर बनाएं। इसे बनाना बेहद आसान और इसका देसी स्वाद आपको गांव के खाने की याद दिला देगा।

बबूल फली की सब्जी बनाने की रेसिपी

Babool fali ki sabji kaise banate hain

  • सबसे पहले बबूल की फली लें।
  • अब इस फली के तोड़कर अलग करें।
  • तोड़ने के बाद गैस पर भगोना रखें और 1-2 गिलास पानी डालकर गर्म करें।
  • इसके बाद तोड़ी गई फली को पानी में डालें और 1 उबाल आने का इंतजार करें।
  • अब इसमें आधा चम्मच हल्दी और नमक डालकर ढककर 1 और उबाल आने तक पकाएं।
  • इसके बाद गैस बंद कर छन्नी की मदद से छानें।
  • अगर आप बबूल की फली कम है, तो आप आलू भी ले सकती हैं।
  • अब इसे 2 बार साफ पानी से अच्छे से धुलें।
  • धुलने के बाद इसे साफ थाली में निकालें और गैस ऑन करें।
  • गैस पर पैन या कड़ाही रखकर तेल डालें और गर्म करें।
  • आंच आने के बाद इसमें जीरा, हींग, मिर्च, सरसों के बीज, मेथी और लहसुन डालें।
  • गोल्डन ब्राउन होने के बाद बबूल की फली डालकर चलाएं।
  • 2 मिनट के बाद इसमें स्वादानुसार नमक, हल्दी, धनिया, लाल मिर्च का पेस्ट और आखिर में नींबू का रस मिलाएं।
  • सभी चीजें डालने के बाद चम्मच की मदद से अच्छे से मिक्स करें।
  • 5-10 मिनट पकाने के बाद गैस बंद करें और बबूल फली की सब्जी को रोटी या पराठे के साथ सर्व करें।

इसे भी पढ़ें-  Satyanashi Ki Sabji: आलू-मटर छोड़े इस बार बनाएं सत्यानाशी की सब्जी, आसान है रेसिपी

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit-shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

बबूल फली की सब्जी रेसिपी Recipe Card

बबूल की फली की सब्जी रेसिपी

Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 20 min
Cook Time: 10 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Others
Calories: 125
Cuisine: Indian
Author: Priyanka Yadav

Ingredients

  • बबूल की फली- 500 ग्राम
  • हरी मिर्च-3-4 बारीक कटा हुआ
  • लहसुन- 3-4 कलियां
  • हल्दी- 1 चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1/2 चम्मच
  • लाल मिर्च- 1/2 चम्मच
  • हींग- 1 चुटकी
  • सरसों के बीज- 1/2 चम्मच
  • मेथी दाना- 1/2 चम्मच
  • जीरा-1/2 चम्मच
  • नींबू का रस- 1/2 चम्मच

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले बबूल की फली लेकर उसे तोड़ लें।

  2. Step 2:

    तोड़ने के बाद गैस पर भगोना रखें और 1-2 गिलास पानी डालकर गर्म करें।

  3. Step 3:

    इसके बाद तोड़ी गई फली को पानी में डालें और 1 उबाल आने का इंतजार करें।

  4. Step 4:

    अब इसमें आधा चम्मच हल्दी और नमक डालकर ढककर 1 और उबाल आने तक पकाएं।

  5. Step 5:

    इसके बाद गैस बंद कर छन्नी की मदद से छानें।

  6. Step 6:

    धुलने के बाद इसे साफ थाली में निकालें और गैस ऑन करें।

  7. Step 7:

    गैस पर पैन या कड़ाही रखकर तेल डालें और गर्म करें।

  8. Step 8:

    आंच आने के बाद इसमें जीरा, हींग, मिर्च, सरसों के बीज, मेथी और लहसुन डालें।

  9. Step 9:

    गोल्डन ब्राउन होने के बाद बबूल की फली डालकर चलाएं।

  10. Step 10:

    2 मिनट के बाद इसमें स्वादानुसार नमक, हल्दी, धनिया, लाल मिर्च का पेस्ट और आखिर में नींबू का रस मिलाएं।

  11. Step 11:

    सभी चीजें डालने के बाद चम्मच की मदद से अच्छे से मिक्स करें।

  12. Step 12:

    5-10 मिनट पकाने के बाद गैस बंद करें और बबूल फली की सब्जी को रोटी या पराठे के साथ सर्व करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।