
आमतौर पर हम घरों में आलू-मटर या गोभी की सब्जी खाकर ऊब जाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सत्यानाशी की सब्जी ट्राई की है। यकीनन नाम सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लग सकता है। सत्यानाशी एक ऐसा पौधा है जो अक्सर खेतों या रास्तों के किनारे खुद-ब-खुद उग आता है। इसकी कंटीली डाल की सब्जी न केवल स्वाद में अनोखा होता है बल्कि त्वचा रोगों और पेट की समस्याओं में भी फायदेमंद मानी जाती है।
अगर आप इस बार कुछ हटकर और सेहतमंद बनाना चाहती हैं, तो सत्यानाशी की सब्जी एक बार जरूर बनाकर खाएं। नीचे पढ़ें इसे बनाने की आसान विधि।

इसे भी पढ़ें- Recipe Of The Day: जब समझ न आए कोई सब्जी, तो फटाफट बना लें प्याज की ये डिश; ये रही रेसिपी
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
सत्यानाशी की सब्जी बनाने की रेसिपी
सत्यानाशी की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले इसकी पत्तियों और फूलों को हटाकर मुलायम डाल काटें।
इसे तोड़ते या काटते समय ध्यान रखें कि इसकी डाल में कांटे लगे होते हैं, जो हाथ में चुभ सकते हैं।
डंठल या डाल को धारदार चाकू से छीलकर गुनगुने नमक वाले पानी में 10 मिनट के लिए डाल दें।
इसके बाद इसे बारीक काटकर थाली में निकालें।
अब गैस ऑन कर पैन में तेल डालकर गर्म करें।
इसके बाद इसमें जीरा और हींग का तड़का लगाएं।
फिर बारीक कटा हुआ प्याज डालकर भूनें।
इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर 1 मिनट तक पकाएं।
जब प्याज भुन जाए, तो इसमें हल्दी, धनिया पाउडर और लाल मिर्च डालें।
धीमी आंच पर भूनने के बाद इसमें बारीक कटी हुई सत्यानाशी की डंठल डालें।
मसालों को अच्छी तरह मिलाएं। फिर इसमें थोड़ा सा नमक डालें।
सब्जी को ढककर धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक पकने दें।
जब डंठल नरम हो जाएं, तो इसमें अमचूर पाउडर या नींबू का रस मिलाएं।
फ्लेम को तेज कर सब्जी को 1-2 मिनट तक भूनें।
आपकी स्वादिष्ट चटपटी सत्यानाशी की सब्जी तैयार है अब इसे सर्व करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।