
Chatpata Lasoda Masala Sabzi: हमारे आस-पास कई ऐसे पेड़-पौधे मौजूद हैं, जिन पर लगने वाले फल साधारण लगते हैं, लेकिन इनसे बनने वाली सब्जी बेहतरीन व्यंजनों को मात दे देती है। राजस्थान, उत्तराखंड, गुजरात, हिमाचल प्रदेश,महाराष्ट्र और पंजाब के कुछ क्षेत्रों में इस फल की सब्जी लोग आज भी बड़े चाव से खाते हैं। इसकी खास बात यह है कि यह केवल 2 महीने ही पाया जाता है। लसोड़ा स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। अगर आप अपने खाने में अलग तड़का लगाना चाहती हैं, तो एक बार इसकी सब्जी जरूर बनाकर खाएं। यकीनन इसे खाने के बाद आपकी भूख बढ़ जाएगी। आज के इस लेख में हम आपको इसे बनाने की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- Babool Fali Ki Sabzi: बीन्स-लोबिया छोड़े इस बार बनाएं बबूल फली की सब्जी, आसान है रेसिपी
तो, इस बार दाल-चावल या फिर पराठे के साथ लसोड़ा की सब्जी जरूर बनाएं। गर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit-Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
लसोड़ा की चटपटी सब्जी कैसे बनाएं
लसोड़ा की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले फलों को अच्छे से धोएं।
इसके बाद एक बर्तन में पानी उबालें और इसमें लसोड़े डालें।
5-7 मिनट उबालने के बाद इसे निकालें।
अब इसे टोकरी या थाली में निकालकर सुखा लें।
अब इस पर लगी हुई टोपी निकालें और गुठली को बाहर निकालें।
अगर आप चाहें, तो इन्हें दो हिस्से में बांट या काट सकती हैं।
अब गैस पर कड़ाही या पैन रखें फिर इसमें तेल डालकर गर्म करें।
इसके बाद इसमें हींग, जीरा, कलौंजी और सौंफ डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें।
फिर इसमें कटी हुई हरी मिर्च डालें।
मिर्च भूनने के बाद कड़ाही में उबले हुए लसोड़े डालें और 2 मिनट तक मीडियम फ्लेम पर भूनें।
इसके बाद इसमें हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालें।
मसालों को अच्छी तरह मिलाने के बाद कड़ाही को 4-5 मिनट ढककर लो फ्लेम पर पकाएं।
लास्ट में अमचूर पाउडर या नींबू डालकर मिक्स करें।
अगर आप चाहें, तो थोड़ा सा गरम मसाला और हरा धनिया भी डाल सकती हैं।
इसके बाद हाई फ्लेम पर 1 मिनट के लिए ढक्कन हटाकर भूनें।
अगर कच्ची कैरी है, तो अमचूर पाउडर की जगह इसे डालें।
इससे इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाएगा। अब इसे गरमा-गरम पराठे या रोटी के साथ सर्व करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।