Tue Feb 17, 2026 | Updated 03:34 AM IST
herzindagi
image

Malai Gobhi Chaap Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसी क्रीमी और टेस्टी मलाई गोभी चाप, यहां देखें रेसिपी

आप भी घर पर टेस्टी और क्रीमी रेस्टोरेंट स्टाइल मलाई गोभी चाप को बना सकती हैं। इसकी रेसिपी काफी सिंपल है, जिसे आपको भी एक बार ट्राई करना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2026-02-16, 12:14 IST

टेस्टी और यमी खाना हम सभी को पसंद होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि मुंह का स्वाद अच्छा होना तो जरूरी है। इसके लिए हम घर पर कई सारी चीजों को ट्राई करते हैं और बनाते हैं, लेकिन जब उनसे भी बोर हो जाते हैं, तो कुछ अलग खाने के बारे में सोचते हैं। ऐसे में आप ट्राई कर सकती हैं मलाई गोभी चाप। ये दिखने के साथ-साथ खाने में भी स्वादिष्ट होती है। इसलिए आपको भी इस बार ये ट्राई करनी चाहिए। इसकी रेसिपी काफी सिंपल है, जिसे बनाने में आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी और आपकी रेस्टोरेंट स्टाइल गोभी मलाई चाप बनकर रेडी हो जाएगी।

मलाई गोभी चाप बनाने की विधि

  • मलाई गोभी चाप बनाने के लिए सबसे पहले आपको गोभी को काटकर पानी से साफ कर लेना है।
  • फिर इसे एक पैन में पानी डालकर इसे 2 मिनट के लिए बॉयल कर लेना है।
  • जब गोभी अच्छे से उबल जाएं, तो इसे निकालकर अलग बर्तन में रख दें।
  • फिर आपको एक पैन में तेल लेना है।
  • इसमें गोभी डालकर अच्छे से सोटे करना है। इसमें गोल्डन ब्राउन कलर आ जाना चाहिए।

2 - 2026-02-16T114555.710

  • अब आपको प्याज को लंबा-लंबा करके स्लाइस करना है।
  • उसी पैन में थोड़ा सा ऑयल डालकर इसे ब्राउन कर लेना है।
  • जब प्याज ब्राउन हो जाए, तो इसे ठंडा होने के बाद इसे मिक्सी में डालकर साथ में हरा धनिया, अदरक, दही, काजू, हरी मिर्च और गार्लिक डालकर ग्राइड कर लें और स्मूथ पेस्ट बना लें।

मलाई गोभी चाप कैसे करें तैयार

  • जब ये पेस्ट तैयार हो जाए, तो इसमें नमक, जीरा पाउडर, मिर्च को मिक्स करना है।
  • इसके बाद आपको एक कढ़ाई में तेल डालना है।
  • फिर आपको खड़े मसालों को अच्छे से कूटना है।
  • इसे आप कड़ाई में डालें तेल में मिक्स करें।
  • गैस की फ्लेम को लो रखें और इसमें ग्रेवी को डालें।
  • इसमें थोड़ा सा पानी ऐड करें।
  • अब इसमें मिक्स करेंगे गोभी और ढक्कर 10 मिनट के लिए पका लें।
  • लास्ट में क्रीम ऐड करें और थोड़ा सा मिक्स करके कसूरी मेथी और हरी मिर्च ऐड करें।
  • इसके बाद इसे एक प्लेट या बाउल में निकालकर सर्व करें।

1 - 2026-02-16T114622.336

 

इसे भी पढ़ें: Chawal Papad: 1 कप चावल के आटे से बनेंगे 100 पापड़, बेलने का झंझट खत्म; पढ़ें तरीका

इस तरह से आप मलाई गोभी चाप को बनाकर रोटी के साथ सर्व करें, जिसे खाने के बाद आपके मुंह का स्वाद बिल्कुल बदल जाएगा। साथ ही आप घरवाले अलग तरह की सब्जी टेस्ट करा पाएंगे।

इसे भी पढ़ें: Chawal Ka Pua Recipe: 20 मिनट में ऐसे बनाएं चावल का पुआ, नोट करें रेसिपी

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit-Freepik/ Gemini

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

क्रीमी और टेस्टी मलाई गोभी चाप Recipe Card

क्रीमी और टेस्टी मलाई गोभी चाप रेसिपी

Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 10 min
Servings: 10
Level: Medium
Course: Main Course
Calories: 125
Cuisine: Indian
Author: Mahima Bhatnagar

Ingredients

  • गोभी- आधा किलो
  • प्याज- 2 बारीक कटी हुई
  • लहसुन की कलियां- 7 से 8
  • अदरक- बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च- बारीक कटी हुई
  • दही- 1 कप
  • काजू- 10 से 12 भीगे हुए
  • तेल
  • जीरा पाउडर-1 टेबलस्पून
  • धनिया पाउडर- 1 चम्मच
  • गरम मसाला- 1/2 टेबल स्पून
  • चाट मसाला- 1/2 टेबल स्पून
  • नमक- स्वादानुसार
  • साबुत जीरा- 1 चम्मच
  • लौंग- 2
  • काली मिर्च- 7 से 8
  • हरी इलायची- 2
  • दालचीनी
  • तेजपत्ता- 1
  • फ्रेश क्रीम- 4 टेबल स्पून
  • कसूरी मेथी- 1/2 टेबल स्पून

Step

  1. Step 1:

    मलाई गोभी चाप बनाने के लिए सबसे पहले आपको गोभी को काटकर पानी से साफ कर लेना है।

  2. Step 2:

    फिर इसे एक पैन में पानी डालकर इसे 2 मिनट के लिए बॉयल कर लेना है। जब गोभी अच्छे से उबल जाएं, तो इसे निकालकर अलग बर्तन में रख दें।

  3. Step 3:

    फिर आपको एक पैन में तेल लेना है। इसमें गोभी डालकर अच्छे से सोटे करना है। इसमें गोल्डन ब्राउन कलर आ जाना चाहिए।

  4. Step 4:

    अब आपको प्याज को लंबा-लंबा करके स्लाइस करना है। उसी पैन में थोड़ा सा ऑयल डालकर इसे ब्राउन कर लेना है।

  5. Step 5:

    जब प्याज ब्राउन हो जाए, तो इसे ठंडा होने के बाद इसे मिक्सी में डालकर साथ में हरा धनिया, अदरक, दही, काजू, हरी मिर्च और गार्लिक डालकर ग्राइड कर लें और स्मूथ पेस्ट बना लें।

  6. Step 6:

    जब ये पेस्ट तैयार हो जाए, तो इसमें नमक, जीरा पाउडर, मिर्च को मिक्स करना है। इसके बाद आपको एक कढ़ाई में तेल डालना है।

  7. Step 7:

    फिर आपको खड़े मसालों को अच्छे से कूटना है। इसे आप कड़ाई में डालें तेल में मिक्स करें।

  8. Step 8:

    गैस की फ्लेम को लो रखें और इसमें ग्रेवी को डालें। इसमें थोड़ा सा पानी ऐड करें।

  9. Step 9:

    अब इसमें मिक्स करेंगे गोभी और ढक्कर 10 मिनट के लिए पका लें। लास्ट में क्रीम ऐड करें और थोड़ा सा मिक्स करके कसूरी मेथी और हरी मिर्च ऐड करें।

  10. Step 10:

    इसके बाद इसे एक प्लेट या बाउल में निकालकर सर्व करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।