Fri Apr 3, 2026 | Updated 01:14 AM IST HZ Awards 2026
cauliflower and paneer

गोभी-पनीर के पराठे तो बहुत खाए होंगे, अब ट्राई करें 2 तरह की कुरकुरी टिक्की; स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे रेसिपी

यह लेख गोभी और पनीर से बनी दो स्वादिष्ट टिक्की रेसिपी बताता है। पहली रेसिपी क्रिस्पी 'गोभी-पनीर बाइट्स' है, जो शाम के नाश्ते के लिए उत्तम है। दूसरी 'तड़का पनीर-गोभी कबाब' है, जो कम तेल में बनने वाली एक हेल्दी विकल्प है।
Editorial
Updated:- 2026-04-02, 16:35 IST

अक्सर हमारे घरों में गोभी और पनीर का इस्तेमाल पराठे या सब्जी बनाने के लिए ही किया जाता है, लेकिन अगर आप शाम के नाश्ते में कुछ चटपटा और कुरकुरा बनाना चाहती हैं, तो गोभी-पनीर की टिक्की एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है। यह न केवल स्वाद में अच्छा है, बल्कि बच्चों को सब्जियां खिलाने का एक स्मार्ट तरीका भी है। ऐसे में इन दो अलग-अलग तरीकों से बनी टिक्कियों की रेसिपी के बारे में पताो होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि गोभी पनीर की टिक्की कैसे बनाएं। पढ़ते हैं आगे...

रेसिपी 1: क्रिस्पी 'गोभी-पनीर बाइट्स'

  • आपके पास कद्दूकस की हुई गोभी - 1 कप, मैश किया हुआ पनीर (आधा कप), उबले आलू (2 मध्यम), बारीक कटी हरी मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट, हरा धनिया, ब्रेड क्रम्ब्स, और स्वादानुसार नमक-मसाले आदि का होना बेहद  जरूरी है।

2 - 2026-04-02T134713.638

  • सबसे पहले एक बड़े बाउल में कद्दूकस की हुई गोभी का पानी निचोड़ लें। अब इसमें पनीर, उबले हुए आलू, अदरक-लहसुन पेस्ट और मसाले मिलाएं।
  • अब आप इसमें 2 चम्मच ब्रेड क्रम्ब्स डालें ताकि टिक्की तलते समय टूटे नहीं।
  • अब हथेलियों पर थोड़ा तेल लगाकर छोटी-छोटी गोल टिक्कियां बना लें।
  • अब इन टिक्कियों को सूखे ब्रेड क्रम्ब्स में अच्छी तरह लपेटें (कोट करें)।
  • एक पैन में थोड़ा तेल गरम करें और टिक्कियों को 'शैलो फ्राई' करें जब तक कि वे दोनों तरफ से सुनहरी और कुरकुरी न हो जाएं।

इसे भी पढ़ें - माइक्रोवेव में रोटी गर्म करते ही हो जाती है पापड़ जैसी सख्त? चपाती को रखने का सही और आसान तरीका जानें

रेसिपी 2: हेल्दी 'तड़का पनीर-गोभी कबाब'

  • भुना हुआ बेसन (2 चम्मच), बारीक कटी गोभी, कद्दूकस किया पनीर, जीरा पाउडर, चाट मसाला, और थोड़ा सा पुदीना।
  • सबसे पहले आप एक पैन में आधा चम्मच तेल लें और गोभी को 2-3 मिनट के लिए हल्का भून लें ताकि उसका कच्चापन निकल जाए।
  • भुनी हुई गोभी को ठंडा करके उसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर और बारीक कटा पुदीना मिलाएं।

1 - 2026-04-02T134716.075

  • अब इसमें चाट मसाला और जीरा पाउडर मिलाकर अच्छी तरह गूंथ लें।
  • इन टिक्कियों को आप तवे पर बिल्कुल कम तेल लगाकर धीमी आंच पर सेंकें। पुदीने की वजह से इसका स्वाद कबाब जैसा आएगा।

नोट - आप इन टिक्कियों को बच्चों के टिफिन के लिए 'पनीर-गोभी बर्गर पैटी' की तरह भी इस्तेमाल कर सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें -व्रत के बोरिंग खाने को बनाएं चटपटा और मजेदार, साबूदाना छोड़ें और ट्राई करें 'अरबी-कुट्टू की टिक्की'; जानें 2 रेसिपीज

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।