
Creamy Coriander Soya Recipe At Home: यमी और टेस्टी खाना हर किसी को पसंद होता है। ऐसे में आप घर पर क्रीमी कोरिएंडर सोया को बना सकती हैं। ये दिखने में जितनी टेस्टी लगती है। खाने में उतनी ही स्वादिष्ट होती है। इसे आप भी अपने घर के बच्चों और बड़ों को खिलाकर खुश कर सकती हैं। साथ ही इसे चाहें तो गेस्ट को भी खाने में सर्व कर सकती हैं। बस आपको इसकी सामग्री और बनाने के तरीके को सही तरीके से जानना होगा, ताकि ये रेसिपी अच्छे से तैयार हो सके।
इसे भी पढ़ें: आलू-मेथी छोड़ो, सर्दियों में बनाओ सोयाबीन-प्याज और दाल का भरवां पराठा, आटा गूंथते समय ध्यान रखें ये 5 बातें
इसे भी पढ़ें: Oats Soya Tikki Recipe: बच्चों को खिलाएं हेल्दी और टेस्टी ओट्स सोया टिक्की, आसान रेसिपी जानें
इस तरह से आपकी क्रीमी कोरिएंडर सोया की रेसिपी रेडी हो जाएगी, जिसे आप घरवालों को खाने के लिए दे सकती हैं। इसे खाने के बाद आपके घरवाले या गेस्ट काफी खुश हो जाएंगे। आप इसे लंच या डिनर किसी में भी ट्राई कर सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
क्रीमी कोरिएंडर सोया रेसिपी
इसके लिए आपको सबसे पहले सोया चंक्स को पानी में उबालना है। फिर आपको इसका सारा पानी निकाल लेना है और निचोड़कर ड्राई कर लेना है।
अब इसमें आपको कॉर्नफ्लार, धनिया पाउडर, लाल मिर्च और अदरक-लहसून का पेस्ट डालना है और इन सभी चीजों को कोट करना है।
अब इसे सोया को पैन में तेल डालकर थोड़ा सा फ्राई करना है।
इसके बाद इसमें बारीक कटी हुई प्याज, लहसून, अदरक और हरी मिर्च डालनी है।
इसके बाद आपको इसमें करी पत्ता डालना है।
इसके बाद आपको मिक्सी के जार में लो फैट पनीर डालना है। इसमें आपको काजू और पानी डालकर पेस्ट तैयार करना है।
अब इसमें स्वादानुसार नमक को मिक्स करें। काली मिर्च को इस ग्रेवी में ऐड करें।
इसके लिए आप एक बड़ा बाउल लें। इसमें आपक इसे सर्व करें।
इसके साथ खाने के लिए आप रोटी या नान सर्व कर सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।