
Paneer Yakhni Recipe: कश्मीरी व्यंजन अपनी खास खुशबू और मसालों के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं। इन्हीं में से एक लाजवाब डिश है ' यखनी। आमतौर पर हम पनीर की जितनी भी सब्जियां खाते हैं, उनमें टमाटर और प्याज की ग्रेवी का भरपूर इस्तेमाल होता है, लेकिन कश्मीरी यखनी की खासियत इसकी सफेद और मखमली दही वाली ग्रेवी है। यह डिश उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है जिन्हें बिना टमाटर की मसालेदार और शाही सब्जी पसंद है। अगर आप आज के डिनर में कुछ खास बनाने का सोच रही हैं, तो यह रेसिपी जरूर ट्राई करें। आज के इस लेख में हम आपको पनीर यखनी बनाने की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं।


इसे भी पढ़ें- कोई भी सब्जी खाने का नहीं हो रहा है मन? झटपट बना लें अमृतसरी पनीर भुर्जी...देखें शेफ रणवीर बरार की रेसिपी
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit- shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
कश्मीरी पनीर यखनी बनाने की रेसिपी
सबसे पहले पनीर लें और उसे चौकोर टुकड़ों में काटें और घी में हल्का सुनहरा होने तक तल लें।
तलने के बाद पनीर को एक कटोरे गुनगुने पानी में डाल दें। पानी में थोड़ा सा नमक भी मिला लें।
करीब 10 मिनट बाद पानी से निकालकर पनीर को अलग रख दें।
इसके बाद 2 कप ताजा दही लें और उसे अच्छी तरह फेंट लें ताकि कोई गांठ न रहे।
अब इसमें बड़ी इलायची, छोटी इलायची, दालचीनी और तेजपत्ता डालें, जब मसालों की खुशबू आने लगे, तो आंच को बिल्कुल धीमा कर दें।
अब धीरे-धीरे दही डालें और इसे लगातार चलाते रहें ताकि दही फटें नहीं।
जब दही में उबाल आ जाए, तो इसमें 1 बड़ा चम्मच सौंफ का पाउडर और आधा चम्मच सोंठ डालें।
अब इसमें तले हुए पनीर के टुकड़े डालें और स्वादानुसार नमक मिलाएं।
ग्रेवी को गाढ़ा करने के लिए आप इसे धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक पकने दें।
स्वाद को बढ़ाने के लिए ऊपर से थोड़ी सी सूखी पुदीने की क्रश करके और थोड़ा सा शाही जीरा डालें।
अब इसे गरमा-गरम चावल या जीरा राइस के साथ परोसें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।