Sun Mar 22, 2026 | Updated 06:20 AM IST HZ Awards 2026
image

क्या होता है Vedic Vivah? कथावाचक श्री इंद्रेश जी की शादी में अपनाई जा रही हैं प्राचीन विधियां

विवाह के कई रूप होते हैं और उनका अलग ही महत्व होता है, ऐसा कहा जाता है कि हर एक रस्म का अपना अलग रूप होता है और इसका महत्व भी अलग होता है। आइए आपको बताते हैं क्या होता है वैदिक विवाह जिससे कथावाचक श्री इंद्रेश जी की शादी हो रही है।
Editorial
Updated:- 2025-12-05, 16:19 IST

हमारी संस्कृति में विवाह केवल दो व्यक्तियों और आत्माओं का मिलन नहीं माना जाता है, बल्कि दो परिवारों का पवित्र मिलन भी माना जाता है। आजकल जब आधुनिक और भव्य शादियों का चलन बढ़ता जा रहा है ऐसे में कथावाचक श्री इंद्रेश उपाध्याय जी का विवाह एक विशिष्ट उदाहरण बनकर सामने आए हैं। इंद्रेश जी अपनी कथाओं के लिए तो देश और दुनिया में मशहूर हैं ही और अब उनका विवाह और विवाह की सभी रस्में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इंद्रेश जी के शादी के कार्ड में ही वैदिक विवाह लिखा हुआ है। उनका विवाह पूरी तरह वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हो रहा है जिसने लोगों का ध्यान फिर से हमारी प्राचीन परंपराओं की ओर खींचा है। आइए जानें क्या होता है वैदिक विवाह और कैसे यह अन्य रीति-रिवाजों से अलग होता है। आइए एस्ट्रोलॉजर और न्यूमेरोलॉजिस्ट शेफाली गर्ग जी से जानें इस विवाह से जुड़े रीति-रिवाजों के बारे में विस्तार से।

वैदिक विवाह क्या होता है?

वैदिक विवाह हिंदू धर्म के सबसे प्राचीन और शुद्ध विवाह संस्कारों में से एक माना जाता है, जिसकी मूल जड़ें ऋग्वेद, यजुर्वेद और अथर्ववेद में पाई जाती हैं। यह विवाह किसी तरह के दिखावे या आधुनिक प्रथाओं पर आधारित नहीं होता, बल्कि मंत्रों की शक्ति,अग्नि के साक्षात्कार, ऋषि-मुनी परंपरा और सात वचनों की पवित्र ऊर्जा पर आधारित होता है। इस विवाह में मुख्य ध्यान दंपत्ति के धार्मिक, नैतिक और पारिवारिक कर्तव्यों पर होता है, न कि केवल उत्सव पर। वैदिक विवाह में फेरे और सप्तपदी दो सबसे महत्वपूर्ण अनुष्ठान होते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: शादी का पहला न्योता किसे दिया जाता है और क्यों? जल्द शादी करने जा रही हैं तो जरूर जानें ये नियम

what is vedik vivah

वैदिक विवाह में सात नहीं बल्कि होते हैं चार फेरे

फेरों के दौरान, युगल दिव्य अग्नि के चारों ओर चार फेरे लेता है, प्रत्येक फेरा चार पुरुषार्थों- धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष में से एक का प्रतीक माना जाता है। ये फेरे युगल के लिए कर्तव्य, समृद्धि, इच्छा और आध्यात्मिक विकास के बीच संतुलन में एक साथ रहने के लिए प्रतिबद्ध होने का एक तरीका माने जाते हैं, जिसमें अग्नि को उनकी प्रतिज्ञाओं का दिव्य साक्षी माना जाता है। इस दौरान सप्तपदी, या सात कदम, विवाह को पूरा करते हैं। जब युगल पारंपरिक रूप से चावल के ढेर पर अपना दाहिना पैर रखते हैं, तो उनके प्राण और इरादे एक साथ संरेखित होते हैं। युगल का प्रत्येक कदम एक-दूसरे का समर्थन करने, सद्भाव में एक साथ बढ़ने और सांसारिक जिम्मेदारियों को आध्यात्मिक विकास के साथ एकीकृत करने की प्रतिज्ञा का प्रतिनिधित्व करता है।

इसे जरूर पढ़ें: कौन है Shipra Sharma जिनकी कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय से हो रही है शादी, हरियाणा-पंजाब से रखती हैं खास रिश्ता; देखें तस्वीरें

वैदिक विवाह का महत्व

वैदिक विवाह में वर-वधू केवल एक-दूसरे का साथ देने का वचन नहीं देते हैं बल्कि धर्म, संस्कार, सत्य और कर्तव्य का पालन करने का संकल्प भी लेते हैं। इसमें आध्यात्मिक जुड़ाव को सर्वोपरि माना जाता है। वैदिक विवाह में अग्नि देवता को साक्षी मानकर फेरे लिए जाते हैं, जो पवित्रता, शक्ति और प्रकाश का प्रतीक है। माना जाता है कि अग्नि के सामने लिया गया संकल्प कभी टूटता नहीं है। इस दैरान प्रत्येक मंत्र का अपना वैज्ञानिक और आध्यात्मिक प्रभाव होता है जो भावी युगल को आपस में जोड़ते हैं।

vedic vivah kya hota hai

कथावाचक श्री इंद्रेश उपाध्याय जी का विवाह है खास

कथावाचक श्री इंद्रेश और शिप्रा जी के विवाह में भी सभी वैदिक विधियों का पूर्ण रूप से पालन किया गया है। इस विवाह में दिखावे से ज्यादा मंत्रों और प्राचीन परंपराओं को महत्व दिया जा रहा है, इसी वजह से यह विवाह खास माना जाता है। इस विवाह के निमंत्रण कार्ड में वैदिक विवाह छपा हुआ है जो इसे ख़ास बना रहा है। उनका निमंत्रण कार्ड काफी दिनों से चर्चा में था।

यदि आप भी विवाह को एक पवित्र और जीवनपर्यंत बंधन के रूप में देखना चाहते हैं, तो वैदिक विवाह की परंपरा निश्चित रूप से आपके लिए सर्वोत्तम मार्ग साबित हो सकती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Shutterstock.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;