herzindagi
who is Indresh Upadhyay Wife Shipra

कौन है Shipra Sharma जिनकी कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय से हुई शादी, हरियाणा-पंजाब से रखती हैं खास रिश्ता; देखें तस्वीरें

वृंदावन के जाने-माने कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय आज यानी 05 दिसंबर, 2025 को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। चलिए जानते हैं कौन हैं शिप्रा शर्मा, जो इंद्रेश उपाध्याय की दुल्हन बनने वाली हैं? साथ ही शादी से जुड़ी कुछ तस्वीरें-
Editorial
Updated:- 2025-12-12, 09:51 IST

Indresh Upadhyay Wife Name: वृदांवन के जाने-माने कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय राजस्थान की राजधानी जयपुर के आमेर स्थित ताज होटल में कल यानी 05 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। बीते दिन यानी 03 दिसंबर से उनकी शादी की रस्मों की वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इंद्रेश उपध्याय की शादी केवल एक पारिवारिक आयोजन नहीं बल्कि धार्मिक और सांस्कृति जगत में सुर्खियों में बनी हुई है। अब ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि वह कौन है, जो इंद्रेश उपाध्याय की दुल्हनिया बनने वाली है। बता दें कि उनकी शादी हरियाणा-पंजाब से ताल्लुक रखने वाली शिप्रा शर्मा से हो रही है।

इंद्रेश और शिप्रा शर्मा की शादी की तस्वीरें

shipra wedding photo

Indresh and shipra wedding viral video

वृदांवन के कथावचक इंद्रेश उपाध्याय शादी के बंधन में 5 दिसंबर को बंध चुके हैं। शादी के बाद से इंद्रेश और उनकी दुल्हनिया शिप्रा की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। नीचे देखें शादी के रस्म से जुड़ी कुछ खास तस्वीरें-

Indresh Upadhyay wedding 

देश के जाने-माने कथावाचक इंद्रेश शुक्रवार को विवाह बंधन में बंध गए। उन्होंने शिप्रा के साथ वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार सात फेरे लिए। 

इंद्रेश उपाध्याय की शादी की रस्मों की तस्वीरें

इंद्रेश और शिप्रा शर्मा की संगीत की तस्वीर

हरियाणा की रहने वाली शिप्रा शर्मा की शादी 5 दिसंबर, 2025 को राजस्थान में संगीत और मेहंदी की रस्में हुई। नीचे देखें तस्वीर-

indresh shipra mehandi function image

shipra sharma function image

शादी का मंडप तिरुपति बालाजी के मंदिर की थीम पर बेस्ड था। बता दें कि विवाह की रस्में जयपुर की मारवाड़ी और मथुरा की ब्रज परंपरा से निभाई गईं थी।

shipra sharma mehandi function

shipra shrama koun hai

कौन है इंद्रेश उपाध्याय की दुल्हन?

 koun hai shipra shrama

कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की होने वाली पत्नी का नाम शिप्रा शर्मा है, जो मूल रूप से हरियाणा से ताल्लुक रखती है। शिप्रा के पिता हरियाणा पुलिस में डीएसपी रह चुके हैं। वहीं वर्तमान में शिप्रा और परिवार अमृतसर में रह रहे हैं।

Indresh Ji Maharaj Wedding

इसे भी पढ़ें- स्त्री सिर्फ एक शरीर मात्र नहीं...प्रेमानंद महाराज जी ने इन 10 बातों के जरिए बताया क्या है असली फेमिनिज्म

कब और कहां है इंद्रेश उपाध्याय की शादी?

indresh upadhya wedding date

इंद्रेश उपाध्याय की शादी राजस्थान की राजधानी जयपुर के आमेर स्थित ताज होटल में 5 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न होगी।

वृंदावन स्थित रमण रेती आश्रम में हल्दी, मेहंदी, संगीत और अन्य पारंपरिक रस्में हुई हैं। निकासी में हाथी-घोड़े, भव्य सजावट और व्हाइट शेरवानी में दूल्हा बने इंद्रेश की तस्वीरें जो बीते दिन से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इंद्रेश उपाध्याय की शादी की आखिरी रस्म आर्शीवाद सेरेमनी है, जो शाम 6 बजे होग।

Jaipur Royal Wedding kathavachak

इंद्रेश उपाध्याय की शादी में कौन-कौन होंगे मेहमान?

who is shipra sharma

कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, श्री मलूक पीठाधीश्वर संत राजेंद्र दास,कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर, पुंडरीक गोस्वामी, संत अलबेली माधुरी शरण और म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने-माने गायक बी प्राक भी शामिल होंगे।

इसे भी पढ़ें- जहां बैठते हैं कथावाचक, उसे क्यों कहते हैं व्यास पीठ?

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images: Instagram(@INDRESH UPADHYA, bhaktpath)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
इंद्रेश उपाध्याय की शादी की रस्में कितने बजे से शुरू होंगी?
इंद्रेश उपाध्याय की शादी की रस्में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेंगी।
कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की दुल्हन का नाम क्या है?
कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की दुल्हन का नाम शिप्रा शर्मा है।
कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी कहां होगी?
कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी राजस्थान की राजधानी जयपुर के आमेर स्थित ताज होटल में होगी।
कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी कब है?
कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी 05 दिसंबर, 2025 को है।
इंद्रेश उपाध्याय की शादी के फंक्शन कब से शुरू हुए हैं?
इंद्रेश उपाध्याय की शादी के फंक्शन 03 दिसंबर, 2025 से शुरू हुए हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।