
भारत में कथावाचक या 'भागवत कथा' वाचन करने वाले वक्ता आध्यात्मिक और सामाजिक जीवन में एक महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। ये धर्मगुरु न केवल धार्मिक ग्रंथों की शिक्षाओं को सरल भाषा में करोड़ों लोगों तक पहुंचाते हैं। अब ऐसे में उन्हें सुनने वाले लोग उनके परिवार और निजी जीवन के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं।
कई बार कथावाचक की पत्नियां भी उनकी आध्यात्मिक यात्रा और समाज सेवा के कार्यों में एक मजबूत स्तंभ की तरह साथ खड़ी रहती हैं। हालांकि, इन पत्नियों में से अधिकांश लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। आज के इस लेख में हम आपको भारत के मशहूर कथावाचक की पत्नियों के बारे में बताने जा रहे हैं। नीचे पढ़ें-

बीते दिन राजस्थान के आमेर ताज होटल में इंद्रेश उपाध्याय की हरियाणा की शिप्रा शर्मा से शादी हुई। उनकी शादी की रस्में 3 दिसंबर को शुरू हुई थी और शादी 5 तारीख को संपन्न हुई। शिप्रा के पिता हरेंद्र शर्मा जो पूर्व डी.एस.पी है और वे मूल रूप से यमुनानगर, हरियाणा के निवासी हैं।
इसे भी पढ़ें- कौन है Shipra Sharma जिनकी कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय से हुई शादी, हरियाणा-पंजाब से रखती हैं खास रिश्ता; देखें तस्वीरें

अपने बयान से वायरल और विवादों में रहने वाले अनिरुद्धाचार्य महाराज की पत्नी का नाम आरती तिवारी है, जिन्हें भक्त गुरु मां बुलाते हैं। बता दें कि कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य की पत्नी भजन गायिका और इनके दो बेटी हैं। इनका जन्म 27 सितंबर 1989 को मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुआ था।
भारत के जाने-माने कथावाचक पुंडरीक गोस्वामी की पत्नी का नाम रेणुका पुंडरीक गोस्वामी है। रेणुका निमाई पाठशाला की संस्थापक और ऑक्सफोर्ड से बिजनेस मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री प्राप्त एक पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी हैं। सुनने वाले लोग इन्हें प्यार से 'मैया' कहकर बुलाते हैं।

देश के सबसे लोकप्रिय और महंगे कथावाचकों की लिस्ट में शुमार देवकीनंदन ठाकुर की पत्नी का नाम अंदमाता है और वह 1 बेटे के पिता है। मथुरा में 12 सितंबर, 1978 को देवकीनंदन का जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम राजवीर शर्मा और माता का नाम अनसुईया देवी है।
इसे भी पढ़ें- क्या होता है Vedic Vivah? कथावाचक श्री इंद्रेश जी की शादी में अपनाई जा रही हैं प्राचीन विधियां
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।