herzindagi
china strange wedding ritual why bride father punished by in laws

China Wedding Rituals: अजीबोगरीब रस्म; बेटी की विदाई पर पिता को क्यों मारा जाता है कोड़ा? जानें इसके पीछे का सच

Wedding Rituals: जब हम दुनिया की तरफ नजर घुमाते हैं, तो कुछ रस्में ऐसी मिलती हैं जिन्हें सुनकर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। ऐसी ही एक रस्म चीन के कुछ हिस्सों में निभाई जा रही है, जिससे जानने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगी।
Editorial
Updated:- 2026-01-08, 13:43 IST

Strange Wedding Ritual: अलग-अलग शहरों में शादी की अलग-अलग रस्में देखने और सुनने को मिलती हैं। कहीं दूल्हे के नाक खींचने की रस्म, तो कहीं दूल्हे को भगाकर शादी करने की रस्म। लेकिन चीन की इस रस्म को सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। वैसे तो शादी का नाम सुनते ही आपके मन में खुशी, नाच-गाना और मुस्कुराहट का अहसास होता होगा, लेकिन इस रस्म को जानने के बाद आप ऐसा कुछ नहीं करने वाली। आज के इस आर्टिकल में हम आपको चीन के इस अजीबोगरीब रस्म के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। यह रस्म कब से और कहां निभाई जा रही है, इसके बारे में हम विस्तार से बताएंगे।

चीन में क्या है कोड़ मारने वाली रस्म?

चीन में बाओआन नाम से एक ऐसा जातीय समूह है, जहां शादी के समय एक रस्म निभाई जाती है। यह रस्म लड़का या लड़की के साथ नहीं होती है, बल्कि इसमें लड़की के पिता को कोड़े से मारा जाता है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट में इस रस्म के बारे में छापा गया है। इसमें छपी एक जानकारी के अनुसार, चीन का यह जातीय समूह शादी के दौरान यह रस्म निभाता है, जिसमें लड़की के पिता यानी ससुर को कोड़े से मारा जाता है।

इसे भी पढ़ें- Weird Rituals: जब दुल्हन ठुकराती है थाली और दूल्हा करता है ऐसे कबूल, शादी की यह रस्म है रिश्ते की नींव

china strange wedding ritual why bride father punished by in laws s

कैसे निभाई जाती है यह रस्म?

यह एक एक अनोखी विवाह रस्म है। इसमें दुल्हे का परिवाह यह रस्म निभाता है। दूल्हे के परिवार से कोई भी सदस्य दुल्हन के पिता को 1 बार नहीं बल्कि 20 बार कोड़े मारता है। कोड़े मारने की यह रस्म घर के आंगन में होती है, जिसमें पिता को घुटने टेककर जमीन पर बैठना होता है और उसे सजा मिलती है। कोड़े मारने के साथ-साथ इस रस्म में पिता के चेहरे पर कालिख पोतने की भी प्रथा शामिल है। यह रस्म उत्तर पश्चिमी चीन के गांसू प्रांत बाओआन जातीय समूह द्वारा निभाई जाती है। इस समूह की आबादी लगभग 24 हजार मानी जाती है। माना जाता है कि वह इस्लाम धर्म का पालन करते है।

इसे भी पढ़ें- राजपूती शादी का अनोखा रिवाज, दुल्हन के हाथों बाराती शराब पीकर करते हैं शुभ शुरुआत

china strange wedding ritual why bride father punished by in laws 2

दुल्हन के पिता को क्यों मारे जाते हैं कोड़े?

यह रस्म दुल्हन के अनुशासन को लेकर निभाई जाती है। इसमें पिता को रस्म के अनुसार, इसलिए कोड़ा मारा जाता है कि उन्होंने अपनी बेटी को अच्छे संस्कार नहीं दिए और वह उसे अनुशासित करने में विफल रहे। इसके लिए वह लड़की के ससुराल वालों सा माफी मांगते हैं। यह केवल रस्म है, जिसे हंसी-खुशी शादी के दौरान मनाया जाता है। इसका अर्थ पिता की भावना को ठेस पहुंचाना नहीं होता। इसे केवल एक रस्म के तौर पर देखा जाता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- gemini, freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।