image

शादी से पहले तोड़ दि‍ए जाते हैं दुल्हन के दो दांत, क्या आपने सुनी है ये रस्म?

दुनिया भर में शादी को लेकर अलग-अलग तरह की रस्में निभाई जाती रही हैं। कहीं दुल्हन के हाथों में मेहंदी लगती है, तो कहीं दूल्हा घोड़ी पर चढ़कर आता है, लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि शादी से पहले दुल्हन के दांत तोड़ दिए जाते हैं? जी हां, ऐसा सच है। यहां हम आपको इसके बारे में व‍िस्‍तार से जानकारी देने जा रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2025-12-18, 15:25 IST

दुन‍िया भर में शादी को लेकर कई रस्में न‍िभाई जाती हैं। हल्‍दी, मेहंदी, संगीत, शादी, जूता छ‍िपाई, सुहागरात से लेकर मुंह द‍िखाई तक, कई रस्‍में होती हैं, लेक‍िन एक ऐसा भी देश है जहां से आए द‍िन शादी को लेकर अजीबोगरीब र‍िवाजों के बारे में सुनने को म‍िलता है। जी हां, हम चीन की बात कर रहे हैं। चीन टेक्‍नोलॉजी के मामले में जहां सबसे आगे है, वहीं यहां की कई अजीबोगरीब चीजें भी सुनने को म‍िलती हैं।

यहां शादी से पहले दुल्हन के दांत तोड़ दिए जाते हैं। ये सुनने में भले ही चौंकाने वाला लग रहा हो, लेकिन चीन की एक जनजाति में ये परंपरा लंबे समय तक निभाई जाती रही है। आइए इस र‍िवाज के बारे में जानते हैं-

china bizarre wedding ritual  (2)

कहां की है ये अनोखी परंपरा?

ये रस्म चीन की गेलाओ जनजाति से जुड़ी हुई है। गेलाओ के लोग मुख्य रूप से चीन के साउथ वाले हिस्से खासकर गुइझोउ प्रांत में रहते हैं। इसके अलावा वियतनाम में भी इस समुदाय के लोग पाए जाते हैं। ये जनजाति अपनी पुरानी परंपराओं और अलग पहचान के लिए पूरी दुन‍िया में फेमस भी है।

यह भी पढ़ें- चीन में Lahu Tribe का अनोखा र‍िवाज: जहां शादी से पहले दुल्हनें मुंडवाती हैं सिर और अंतिम संस्कार में जोड़े ही होते हैं शामिल

शादी से पहले क्यों तोड़े जाते थे दांत?

गेलाओ समुदाय में माना जाता था कि अगर शादी से पहले दुल्हन के ऊपर के आगे वाले एक या दो दांत नहीं तोड़े गए, तो इससे दूल्हे या उसके परिवार पर बुरा असर पड़ सकता है। कुछ लोगों का विश्वास था कि इससे परिवार की खुशहाली और आने वाली पीढ़ी पर भी असर पड़ता है। इसी डर और मान्यता की वजह से ये रस्म जरूरी मानी जाती थी।

कब निभाई जाती थी ये रस्म?

कहते हैं क‍ि लड़की जब 20 साल की हो जाती थी तभी से उसकी शादी की तैयारी शुरू कर दी जाती थी। ये रस्‍म उसी दौरान निभाई जाती थी। इसे इस बात का संकेत भी माना जाता था कि लड़की अब शादी के लिए तैयार है और बचपन से बाहर आ चुकी है।

china bizarre wedding ritual  (1)

दांत तोड़ने की प्रक्रिया कैसी होती थी?

इस रस्म में लड़की के मामा की अहम भूम‍िका होती थी। परंपरा के अनुसार, मामा को सम्मान के साथ घर बुलाया जाता था। एक छोटा सा हथौड़ा इस्तेमाल किया जाता था, जिससे दुल्हन के ऊपर के आगे के एक या दो दांत हल्के हाथ से तोड़े जाते थे। ये काम बहुत सावधानी से किया जाता था, ताकि ज्यादा चोट न लगे।

दांत टूटने के तुरंत बाद मसूड़ों पर एक खास तरह की औषधि या पाउडर लगाया जाता था, जिससे घाव जल्दी भरे और किसी तरह का इंफेक्‍शन न हो।

इसके पीछे जुड़ी लोककथा क्‍या है?

इस परंपरा से जुड़ी एक पुरानी कहानी भी है। कहा जाता है कि बहुत पहले एक गेलाओ महिला शादी से पहले अपने समुदाय के लिए फल इकट्ठा कर रही थी। इसी दौरान वो चट्टान से गिर गई और उसके आगे के दांत टूट गए। उसकी बहादुरी और समर्पण से प्रभावित होकर समुदाय ने इस घटना को सम्मान का प्रतीक मान लिया और धीरे-धीरे ये एक रस्म बन गई।

यह भी पढ़ें- वेलवेट Lehenga के साथ पेयर करें इस तरह की चोली, देखें लेटेस्‍ट ड‍िजाइंस

क्या आज भी निभाई जाती है ये परंपरा?

समय के साथ इस रस्म में काफी बदलाव देखे गए। आज के दौर में गेलाओ समुदाय के ज्यादातर लोग इसे व्यवहारिक रूप से नहीं निभाते हैं। कई जगहों पर तो ये रस्म सिर्फ प्रतीकात्मक रूप में रह गई है या पूरी तरह से बंद हो चुकी है।

भले ही ये परंपरा बाहरी दुनिया को अजीब या दर्दनाक लगे, लेकिन गेलाओ समुदाय के लिए ये उनकी संस्कृति, पहचान और इतिहास का हिस्सा रही है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/AI generated

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।