Tribes Weird Rituals: भारत देश अपनी संस्कृति, विविधता, बोल-चाल, पहनावे, खान-पान और रस्मों को लेकर दुनियाभर में एक अलग पहचान बनाई है। अलग-अलग क्षेत्रों में पाई जाने वाली जनजातियों की परंपरा और पहनावा आम मनुष्यों से काफी अलग है, जिसे देख आज भी इस पर भरोसा कर पाना मुश्किल होता है। शादी के रस्मों से लेकर सभी बच्चे के जन्म पर जनजातियों की परंपरा और बोलियां एक-दूसरे से काफी अलग होती है। यह विविधता ये अन्य लोगों से अलग बनाती है। इस लेख में आज बम आपको एक ऐसी ट्राइब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर विवाहित महिला अपने पति को खाने की थाली को पैर से ठुकरा देती है। चलिए जानते हैं कौन है यह जनजाति-
इन जगहों पर निवास करती है थारू जनजाति
उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में थारू जनजाति पाई जाती है। इन क्षेत्र के अलावा ये जनजातियां नेपाल के तराई क्षेत्र में निवास करती हैं, जहां उनकी बड़ी संख्या देखने को मिलती थी। बता दें कि ये ट्राइब्स राजपूत मूल से संबंध रखते हैं, जो ऐतिहासिक कारणों से थार रेगिस्तान को छोड़कर इन जगहों पर जाकर बस गए।
इसे भी पढ़ें-अफ्रीकी होते हुए भी बोलते हैं गुजराती...जानें भारत की 5 अनोखी जनजातियां और उनके हैरान करने वाले रीति-रिवाज
थारू जनजाति में मातृसत्तात्मक व्यवस्था
थारू जनजाति में मातृसत्तात्मक व्यवस्था का पालन किया जाता है। अब ऐसे में यहां की महिलाओं को पुरूषों से ऊंचा दर्जा दिया जाता है। यही कारण है कि यहां की विवाह रस्म में महिलाओं की अहम भूमिका होती है। इतना ही नहीं बल्कि कुछ परिवारों में तो पुरुषों को रसोई घर में जाने की मनाही होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये जगह महिलाओं का विशेष क्षेत्र माना जाता है।
थारू जनजाति की विवाह रस्म
थारू जनजाति में एक विशेष और अनोखी विवाह रस्म होती है, जिसे जानने और सुनने के बाद आप हैरान हो सकते हैं। इस रस्म को अपना-पराया रस्म के नाम से जाना जाता है। इसके अंतर्गत जब कोई नई दुल्हन पहली बार अपने ससुराल आकर खाना बनाती है, तो वह अपने पति को हाथ के बजाय खाने की थाली को पैर से खिसका कर देती है। जी हां, पैर से खिसकाकर। यह रस्म आपको सोचने पर मजबूर कर सकती हैं। लेकिन यह सच है।
इस रस्म का मतलब यह है कि दुल्हन अब नए परिवार की सदस्य बन चुकी है। लेकिन उसका अपने मायके से भावनात्मक रिश्ता अभी भी कायम है। खिसकायी हुई थाली को उठाकर दूल्हा सम्मान और प्रेम के साथ इसे स्वीकार करता है। साथ ही थाली को माथे से लगाकर भोजन करता है। यह रस्म पति-पत्नी के बीच के आपसी सम्मान को भी दर्शाती है।
इसे भी पढ़ें-Weird Tribes of India: बच्चे के जन्म पर मातम, लेकिन मौत पर खुशी मनाते हैं इस समुदाय के लोग.. जानें क्या है वजह
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों